Vastu Shastra: पंचमुखी दीपक का ये उपाय है बहुत ताकतवर, घर के सभी वास्तुदोष ऐसे पलभर में करता है खत्म

Vastu Shastra: ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में बहुत उपयोगी हैं। यदि ये उपाय कर लिए जाएं तो जीवन की कई मुसीबतों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। लोग आपस में प्यार से रहेंगे तथा अपने कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। परन्तु इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ प्रभावी उपायों को करने की जरुरत होती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyestha Mass 2022: कल से शुरू हो रहा ज्येष्ठ मास, जानें कब होगा कौनसा व्रत और त्योहार
हिन्दू धर्मग्रंथों के अलावा वास्तु शास्त्र में भी घर में दीपक जलाने का बहुत महत्व है। इसीलिए भगवान की पूजा-पाठ, शुभ कार्य तथा रोज शाम को संध्या वंदन व तुलसी पूजा ये सभी दीपक के जलाए बिना अधूरे ही रहते हैं। यहां तक कि, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी रोज शाम को घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाएं।
इसके अलावा हर मंगलवार को पूजा करते समय चिरंजीवी भगवान बजरंग बली के सामने पंचमुखी दीपक जलाकर उनका ध्यान करने से घर में सुख-शांति आती है।घर से सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
गाय के घी से पंचमुखी दीपक जलाना घर में बरकत लाता है और सारे वास्तु दोषों को दूर करता है।
उन्हीं घरों में मां लक्ष्मी वास करती हैं, जिन घरों में साफ-सफाई हो और घर के लोग प्यार से रहते हों। तथा प्रतिदिन नियम से मां लक्ष्मी की पूजा होती है। तथा घर के मुख्य द्वार पर उजाला हो। इसीलिए हर शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीये जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खूब धन-दौलत आपको देंगी।
घर में कभी भी अन्न और पानी की बर्बादी ना होने दें। वरना ये गलती आपको कंगाल कर सकती है।
घर में कभी भी जंग लगी चीजें, बंद घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम ना रखें। ये सभी नकारात्मक ऊर्जा के स्तोत्र माने जाते हैं और वास्तु दोष पैदा करते हैं। इससे घर के लोगों की तरक्की में रूकावटें आती हैं। तथा घर के लोग तनाव और बीमारियों का शिकार होते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS