Vastu Shastra: छछूंदर का आपके घर में रहना शुभ होता है या अशुभ, जानें...

Vastu Shastra:जीवन में धन का होना बहुत जरुरी होता है। धन के बिना हमें समाज में इज्जत, शोहरत आदि कुछ भी नहीं मिल पाती है। वहीं धन के बिना हम लोग आधुनिक सुख-सुविधाओं का आनंद भी नहीं ले पाते हैं। तो आइए जानते हैं कि अगर हमारे घर में छछूंदर दिख जाये तो इससे हमें कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं। इसका दिखना हमारे लिए क्या शुभ संकेत ला सकता है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: गुरु-पुष्य संयोग में की गई खरीदारी से मिलती है समृद्धि, जानें इस नक्षत्र की ये खास बात
घरों में कुत्ते, बिल्ली, तोते आदि पाले जाते हैं, लेकिन छछूंदर जो है वह पाली नहीं जाती। वह हमें स्वयं बाहर से आकर के दिखाई देती है। वहीं चीटियां भी स्वयं ही दिखाई देती हैं। वहीं हमारे वास्तु शास्त्र और शकुन शास्त्र में इन जीवों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है।
घर में अकसर नजर आने वाली छछूंदर, चूहे आदि के बार में बहुत ही अधिक शकुन और अपशकुन बताए गए हैं। वहीं छुछंदर को भगवान विष्णु जी का स्वरुप बताया जाता है।
वहीं शकुन शास्त्र की मानें तो छछूंदर का घर में होना बहुत शुभ होता है। वास्तु और ज्योतिष के मुताबिक जिस घर में छछूंदर होती हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। क्योंकि छछूंदर को भगवान विष्णु जी का स्वरुप बताया जाता है और जहां पर भगवान विष्णु हों वहां पर माता लक्ष्मी जी स्वयं ही आ जाती हैं।
वहीं ऐसी मान्यता है कि जिस घर में छछूंदर रहती हैं, वहां पर सांप, कीड़े-मकोड़े आदि जीव भी नहीं आते हैं। वहीं उस घर से चूहे आदि भी भाग जाते हैं।
वहीं जिस घर में छछूंदर रहती है वह घर पवित्र हो जाता है और वहां पर वास्तु दोष नहीं लगते हैं। वहीं छछूंदर को कभी भी मारना अथवा घर से दूर करने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और माता लक्ष्मी जी आपके घर से दूर चली जाती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS