Vastu Shastra: घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, वरना बहुत परेशान हो सकते हैं आप

Vastu Shastra: हम सभी लोगों के काम घड़ी से शुरु होते हैं और घड़ी पर ही खत्म होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि, वास्तु के अनुसार, आपके घर घड़ी अगर सही दिशा में नहीं लगी है तो ऐसे में घड़ी को घर की सही दिशा में लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में घड़ी को कैसे लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Numerology: सुखी वैवाहिक जीवन में अंकों का है अभूतपूर्व योगदान, जानिए कैसे करते हैं वर-कन्या की कुंडली का मिलान
कभी भी घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी ना लगाएं। क्योंकि उस घड़ी के नीचे से जो भी गुजरता है, उस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। जब भी आप घर में घड़ी लगाएं तो हमेशा उत्तर, पूर्व, पश्चिम दिशा की ओर ही लगाएं। कभी भी आप दक्षिण दिशा की ओर घड़ी ना लगाएं। आप केवल इन्हीं तीनों दिशाओं में से किसी एक दिशा का चुनाव घड़ी लगाने के लिए करें। क्योंकि ये दिशा ही घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं।
कभी भी घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से सौभाग्य, धन-वैभव का आना रुक जाता है।
वहीं वास्तु के हिसाब से पेंड्रम वाली घड़ी ज्यादा शुभ मानी गई है। इस घड़ी को घर की पश्चिम दिशा में लगाने से सफलता के मार्ग खुल जाते हैं।
घर में कभी भी टूटी या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसी घड़ी दुर्भाग्य और असफलता का प्रतीक होती है।
घड़ी का समय कभी भी आगे या पीछे ना करें। अगर आपकी घड़ी गलत चल रही हो तो उसे समय से मिलाएं।
कभी भी नीले, काले या केशरिया रंग की घड़ी का चुनाव ना करें। वहीं आप सफेद, भूरे और लाल रंग और चौकोर आकार की घड़ी लगाना वास्तु में शुभ माना जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS