Vastu Shastra: किसी को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, होने लगेगी आर्थिक तंगी

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार ही व्यक्ति को हर चीज करना बहुत ही जरूरी है। इसे फॉलो कर अगर हर चीज की जाए, तो घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इतनी नहीं आज हम जानेंगे कि अपने दोस्त या फिर और किसी को गिफ्ट देना चाहिए या नहीं।
गिफ्ट में दें ये कुछ खास चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी शुभ प्रसंग में या शुभ कार्य में हाथी का जोड़ा गिफ्ट के रूप में देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, आप किसी को सोने-चांदी या लकड़ी का हाथी के साथ ही अन्य चीज भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी को चांदी की बनी हुई कोई भी चीज गिफ्ट करते हैं या फिर कोई आपको गिफ्ट करता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। चांदी का गिफ्ट मिलना बहुत ही मंगलमयी माना जाता है। वहीं, अगर आपको कोई चांदी का सिक्का गिफ्ट में देता है, तो ये बहुत ही शुभ होता है। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
प्यार को बढ़ाने के लिए दें ये गिफ्ट
वास्तु शास्त्र की मानें, तो किसी भी व्यक्ति को फूल गिफ्ट करना अच्छा होता है। किसी को फुल गिफ्ट देना या फिर लेना आपस में प्यार को बढ़ाता है। साथ ही मिट्टी से बनी मूर्ति या फिर कोई अन्य चीज गिफ्ट करने की एक अलग ही खुशी मिलती है। ऐसा करने से रुका हुआ धन वापस आने लगता है।
भूलकर भी न दें ये गिफ्ट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को गणेश जी की मूर्ति, परफ्यूम, घड़ी, चमड़े का सामान आदि के साथ अन्य कुछ चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS