Vastu Shastra: डॉल्फिन मछली और सुनहरी ड्रैगन मछली घर में लाती हैं शांति, चारों ओर से बरसता है पैसा ही पैसा

Vastu Shastra: डॉल्फिन मछली और सुनहरी ड्रैगन मछली घर में लाती हैं शांति, चारों ओर से बरसता है पैसा ही पैसा
X
Vastu Shastra: हर मनुष्य के अंदर ये चाहत होती है कि, उसका घर-परिवार उन्नति करें। उसके घर में लक्ष्मी जी का वास हो, घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम हो, आर्थिक संपन्नता बढ़े, नौकरी में तरक्की हो, समाज में मान-सम्मान बढ़े। इन सबके लिए वह तमाम तरह के टोटके अपनाता है। फेंगशुई शास्त्र में घर की उन्नति, आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी और घर में आंतरिक शांति के लिए मछलियों को विशेष महत्व दिया जाता है।

सुनहरी ड्रैगन मछली

ऐसी मान्यता है कि, मछलियों को घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और लोगों का स्वभाव हंसमुख बन जाता है। फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि, सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर सुनहरी मछली को घर के पूर्वी या उत्तर-पूर्वी दिशा में लाकर रखा जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। घर में रहने वाले लोगों में उमंग और उत्साह बढ़ता है।

सुनहरी ड्रैगन मछली लाकर घर में रखने से घर की शोभा बढ़ जाती है। कारोबार में वृद्धि होती है, जिससे धन का आगमन लगातार होता रहता है। लोगों को मानसिक और शारीरिक संकटों से मुक्ति मिलती है

डॉल्फिन मछली

इसके अलावा डॉल्फिन मछली को सफलता और चंचलता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि, डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा लाकर घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों के मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे हमारे घर की उन्नति होती है। हमारे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े कम होते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। इसीलिए अधिकतर लोग डॉल्फिन मछलियों को जोड़ा लाकर घर में रखना पसंद करते हैं और इसे शुभ मानते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story