Vastu Shastra : मछलियां ऐसे भरती हैं धन भंडार, जानें घर में खुशहाली के ये उपाय

Vastu Shastra : मछलियां ऐसे भरती हैं धन भंडार, जानें घर में खुशहाली के ये उपाय
X
Vastu Shastra :भारत के प्राचीनतम इतिहास में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक योगदान है। इसकी उन्नति और श्रेष्ठता यहां के भवनों की भव्यता और उसमें हवा और प्रकाश की सुविधा को देखकर समझा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कौने से जुड़ी हुई चीजों के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया है।

Vastu Shastra :भारत के प्राचीनतम इतिहास में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक योगदान है। इसकी उन्नति और श्रेष्ठता यहां के भवनों की भव्यता और उसमें हवा और प्रकाश की सुविधा को देखकर समझा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कौने से जुड़ी हुई चीजों के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया है। वहीं इन छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर हम अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं और साथ ही घर की कंगाली भी दूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: आपके पर्स में रखी हैं ये चीजें तो तुरंत निकाल दें, वरना...

जिस घर में तनाव का वातावरण रहता है, उसके लिए आवश्यक है कि, वह अपने घर के वास्तु को एक बार देखे और उसमें कोई कमी दिखायी देती है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। वहीं कुछ लोग अपने घर या आफिस में एक्वेरियम में मछलियां रखते हैं। इससे उनके घर की शोभा बढ़ जाती है।

इसके साथ ही साथ ऐसी मान्यता है कि, भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार में होने के कारण घर में मछलियां रखने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है।

जिस घर में मछलियां रहती हैं, उस घर में बीमारियां नहीं रहती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। मछलियों की चपलता देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। जिसके कारण लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। ऐसा भी कहा जाता है कि, मछलियां हमें कर्जदार होने से बचाती हैं।

ऑफिस के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में एक्यूवेरियम रखने पर धन संपदा में वृद्धि होती है।

मछलियां सौभाग्य का सूचक हैं, इसीलिए जो भी लोग जिंदा मछलियां नहीं पालना चाहते वे धातु की मछलियां लाकर वास्तु के अनुसार, अपने घर में रखते हैं तो इससे उनके घर में संपन्नता बढ़ती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story