Vastu Shastra:घर में बैठे परिंदे देते हैं हमें ये खास संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ परिणाम

Vastu Shastra: अधिकतर घरों में चिड़िया कबूतर आदि अपने घोंसला आदि बना लेते हैं और वहां रहने लग जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में चिड़िया -कबूतर, तोता आदि पशु-पक्षियों और कीट-पतंगों के रहने और उनके अनेक प्रकार के अचरण करने के कई प्रकार के शुभ और अशुभ फल होते हैं। जोकि हमारे जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करते हैं। तथा ये पशु-पक्षी आदि हमारे जीवन में अनेक प्रकार के संकेत देते हैं। कई पशु-पक्षी तो हमें भयंकर परिणाम सामने आने तक का संकेत भी देते हैं, जिसे समझ कर हम लोग घटना से पूर्व भी सचेत हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर में रहने वाले परिंदों के इन शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की एक साथ क्यों की जाती है पूजा, जानें इसका रहस्य
चमगादड़
घर में यदि चमगादड़ आने लग जायें तो यह खतरे की निशानी है। चमकादड़ का घर में आना अशुभ घटना का संकेत होता है। इसीलिए चमगादड़ को बिना नुकसान पहुंचाए, घर से भगा दें।
मधुमक्खी का छत्ता
वास्तु के अनुसार अपने घर में कभी भी मधुमक्खी का छत्ता न लगने दें। घर में लगा मधुमक्खी का छत्ता आपके लिए बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
ततैया का छत्ता
वास्तु के अनुसार ततैया का छत्ता भी घर में अशुभ ही माना जाता है। इसीलिए तजैया का छत्ता जल्दी ही अपने घर से हटा दें।
चिड़िया का घोंसला
वास्तु के मुताबिक, घर में चिड़ियों का घोंसला बनाना बहुत शुभ होता है। जिस घर में चिड़िया या गौरैया घोंसला बनाएं, वहां सुख-समृद्धि आती है और वहीं उस घर में धन आगमन के योग भी बनने लगते हैं। घर के लोगों का भाग्य बढ़ता है। यह कई तरह के वास्तु दोषों को भी दूर करता है।
कबूतर का बसेरा
कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। जिस घर में कबूतर का घोंसला होता है, वहां हमेशा सुख-शांति रहती है।
घर में मोर का आना
घर में मोर का आना व्यक्ति की समृद्धि का सूचक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मोर आते जाते रहते हैं, उस घर के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की विशेष कृपा रहती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS