Vastu Shastra: घर में रखें ये वस्तुएं, खुल जाएंगे आपकी समृद्धि के द्वार

Vastu Shastra: वास्तु विज्ञान के अनुसार, अगर आप घर में कुछ चीजें रखते हैं तो वो आपके घर की सुख-शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जिन्हें घर में रखने से सुख समृद्धि और शांति बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में घर की सुख- समृद्धि को लेकर कई बातों का उल्लेख है। वास्तु विज्ञान के अनुसार, अगर आप घर में कुछ चीजें रखते हैं तो वो आपके घर की सुख शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं जिन्हें घर में रखने से सुख समृद्धि और शांति बनी रहती हैं। तो आइए जानते हैं घर में कौनसी वस्तुएं रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें: Jyotish shastra: मुख्यद्वार पर लाल कपड़े से बांधकर लटका दें ये चीज, आपके घर धन-दौलत के संग ठहर जाएगी मां लक्ष्मी
पानी की टंकी को ऐसे रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी को टंकी को मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। यह शुभ होता है और इससे घर में परेशानियों का आगमन नहीं होता। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है और परिवार के लोगों के बीच प्रेमभाव बना रहता है।
धातु से निर्मित मछली और कछुआ रखना होता है शुभ
वास्तु विज्ञान में यह कहा गया है कि अगर आप घर की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो घर में धातु से बने कछुआ और मछली रखें। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है।
घर में रखें लक्ष्मी जी की प्रतिमा
लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। घर के उत्तर दिशा में लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वो कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। वास्तु विज्ञान के अनुसार, इस तस्वीर को लगाने से घर में समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
घर में ऐसे रखें पानी से भरी सुराही
वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आप घर के उत्तर दिशा में पानी से भरी मिट्टी की सुराही अथवा घड़ा रखते हैं तो आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये घड़ा पानी से हमेशा भरा हो, इसे खाली न होने दें।
घर में ऐसे रखें तोते की तस्वीर
अगर घर में पढ़ने वाले बच्चे हैं तो इसका उन पर बहुत अच्छा असर होगा। वास्तु विज्ञान की माने तो, घर के उत्तर दिशा में तोता की तस्वीर लगाने से पढ़ने वाले बच्चों के लिए फायदा होता है।
इन धातुओं के पिरामिड को घर में दें स्थान
चांदी, पीतल अथवा तांबे से बनी पिरामिड को घर में रखने से बरकत होता है। पिरामिड को ऐसी जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य एक साथ ज़्यादा समय व्यतीत करते हों।
(Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS