Vastu Shastra: गले तक कर्ज में डूबा देती हैं ये वास्तु से जुड़ी ये छोटी-छोटी गलतियां!

Vastu Shastra: गले तक कर्ज में डूबा देती हैं ये वास्तु से जुड़ी ये छोटी-छोटी गलतियां!
X
वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका अगर पालन करते हैं तो जीवन में कोई समस्या नहीं आ सकती है। हालांकि, कुछ छोटी-छोटी गलतियों से भी आपको आर्थिक व वास्तु दोष की समस्या को झेलना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर से संबंधित चीजों के बारे में कई बातें बताई गई हैं। इनमें उन चीजों के बारे में भी जिक्र किया गया है जिन्हें अगर हम अपने जीवन में करते हैं तो आर्थिक समस्या (Money Problem) से लेकर वासु दोष (Vastu Dosh Tips) तक को झेलना पड़ सकता है। हमारे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां धन संबंधित परेशानियों से हमें घेर सकती हैं। आइए आपको उन कामों (Vastu Tips in Hindi) के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए, जिससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और आर्थिक समस्या को भी झेलना पड़ सकता है...

1. कभी भी किचन या बाथरूम में बाल्टी और टब को खाली न रखें। अगर ऐसा करते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि उसे पलट कर रखें या फिर आप किसी बर्तन ढककर भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली बाल्टी को रखने से जीवन में दुख और आर्थिक समस्याओं का वास होता है। जबकि, अगर आप बाल्टी को भरकर रखते हैं तो नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। कभी भी धन संबंधित समस्या नहीं होती है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में कभी भी रसोई या घर में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की नाराजगी को भी झेलना पड़ सकता है। कहा जाता है कि रात में रसोई को साफ-सुथरा करके ही सोना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो जूठे बर्तनों को पानी से ही धो कर डाल दें।

3. वास्तु शास्त्र बिस्तर यानि बेड पर भोजन करना मना किया गया है। इससे व्यक्ति को बीमारियां घेरने लगती हैं। साथ आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के लोगों को सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी को न तो शाम के समय उधार देना चाहिए और न ही किसी से उधार मांगना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

5. मुख्य गेट के पास कभी भी कूड़ादान नहीं होना चाहिए। इससे भी धन संबंधित नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वास्तुदोष भी उत्पन्न होता है।

Tags

Next Story