Vastu Shastra : दंपति अपने कमरे में ना करें ये एक काम, हो सकती है पति की मौत

- पति-पत्नी के जीवन में बेडरुम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- शयनकक्ष में पति-पत्नी के बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं और दूरियां भी।
- जानें, बेडरुम के अंदर वास्तु के अनुसार किन बातों का ध्यान रखें।
Vastu Shastra : पति-पत्नी के जीवन में बेडरुम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेडरुम में रात को सोने से लेकर सुबह उठने तक के समय में पति-पत्नी के बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं और दूरियां भी। ऐसे में किसी भी प्रकार की विपरित परिस्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार बताई गई बातों का ध्यान रखना भी बहुत ही जरुरी होता है। तो आइए जानते हैं बेडरुम के अंदर वास्तु के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2021 : शुक्र प्रदोष व्रत पर शिव चालीसा पढ़कर करें महादेव को प्रसन्न, पाएं मनोवांछित वरदान
1. कभी भी पति-पत्नी को बिस्तर पर बैठकर भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर भोजन करने के लिए स्पष्ट मना किया गया है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बिस्तर पर चाय पीना, भोजन करना और सो जाना मृत्यु का कारण, बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। बिस्तर पर खाना खाने से आप राहु-केतु से ग्रस्त हो सकते हैं। आपके ऊपर शनि की क्रूर दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इसे नकारात्मकता का सबसे बड़ा कारण माना जाता है और पति-पत्नी में दूरियां होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : सुबह होते ही महिला की देख लो ये चीज, आप हो जाएंगे मालामाल
2. खासतौर से पति-पत्नी को अपने कमरे में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रेम में मधुरता घट जाती है। मांस-मदिरा का सेवन अगर आप अपने कमरे में करेंगे तो परिणाम भयंकर भी हो सकते हैं। पति-पत्नी का कमरा प्रेम-प्रसंग को बढ़ाने वाला माना जाता है। पति-पत्नी का कमरा शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप उस कमरे में मांस-मदिरा का सेवन करते हैं तो आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा हो सकती हैं। बात तलाक तक जा सकती है, दांपत्य जीवन बिगड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।
3.अगर आपके ठीक बिस्तर के सामने आइना लगा हुआ है तो आपका दांपत्य जीवन कभी भी खराब हो सकता है। ठीक बिस्तर के सामने आइना हो तो रात के समय उस पर या तो कपड़ा आदि डाल दें या फिर उसे वहां से हटाकर कहीं और लगा दें। पति-पत्नी के कमरे में आइना शुभ परिणाम नहीं देता है। पति-पत्नी के बीच झगड़े आदि कभी भी हो सकते हैं और अक्सर पति-पत्नी में तलाक और आपका पति इन्हीं कारणों की वजह से गैर औरत की ओर भी आकर्षित होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS