Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना करना पड़ सकता है कंगाली का सामना!

वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कई चीजों के बारे मेंं जिक्र किया जाता है। अगर इसका पालन कर हम कोई काम करते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसके विपरीत किए गए कार्यों से तरह-तरह की समस्या भी हो सकती है। शास्त्रों में मुख्य गेट से लेकर बेडरूम, किचन और बाथरूम आदि से संबंधित जानकारियां भी दी गई है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अगर आप करते हैं तो तरह-तरह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए उन गलतियों के बारे में आपको बताते हैं...
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट पर लगाए जाने वाले नेम प्लेट को लेकर भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक कभी भी मुख्य गेट पर काल रंग के नेम प्लेट को नहीं लगाना चाहिए।
- मेन गेट के पास कूड़ा-कबड़ा न फेंके। इससे मां लक्षमी में रुठ जाती हैं।
- वास्तु शास्त्र में चप्पल, जूते और आदि फालतू चीजों को रखना मना है। कहा जाता है कि इससे जिंदगी में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है।
- बेडरूम में जूते-चप्पतल और फालतू चीजें न रखें. ऐसा करना जीवन में तनाव बढ़ता है.
- बाथरूम में नल से पानी नहीं टपकता रहना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
- रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखें। गंदगी रहने पर धन संबंधित कार्य नहीं बन पाते हैं।
करें ये कार्य
- मुख्य गेट पर हर शनिवार सरोसों तेल का दीपक जलाएं। घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।
- बेडरूम में फूलों का चित्र लगाना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ हो सकता है।
- रसोई घर हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- पूजा घर में धूप जलाने के साथ ही किचन में धूप-बत्ती जरूर करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS