Vastu Shastra: कर्ज बढ़ने के ये हैं मुख्य कारण, चैन से जीना है तो घर की छत से आज ही हटा दें ये चीज, वरना...

Vastu Shastra: कर्ज बढ़ने के ये हैं मुख्य कारण, चैन से जीना है तो घर की छत से आज ही हटा दें ये चीज, वरना...
X
Vastu Shastra: मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर जीवन पर्यन्त चलता रहता है। कभी हानि तो कभी लाभ, कभी सुख तो कभी दुख। व्यक्ति इन्हीं तरह के झंझटों में अपना जीवन गुजार लेता है। परन्तु कभी-कभी मनुष्य के जीवन में ऐसा समय आता है जब उसे कुछ आवश्यक कार्यों अथवा परिस्थिति बस कर्जा लेना पड़ता है। वैसे तो कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता है कि, उसे कर्ज की स्थिति से गुजरना पड़े, लेकिन परिस्थिति के आगे बेबस इंसान कुछ नहीं कर पाता और वह कर्ज के जाल में उलझ जाता है।

Vastu Shastra: मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर जीवन पर्यन्त चलता रहता है। कभी हानि तो कभी लाभ, कभी सुख तो कभी दुख। व्यक्ति इन्हीं तरह के झंझटों में अपना जीवन गुजार लेता है। परन्तु कभी-कभी मनुष्य के जीवन में ऐसा समय आता है जब उसे कुछ आवश्यक कार्यों अथवा परिस्थिति बस कर्जा लेना पड़ता है। वैसे तो कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहता है कि, उसे कर्ज की स्थिति से गुजरना पड़े, लेकिन परिस्थिति के आगे बेबस इंसान कुछ नहीं कर पाता और वह कर्ज के जाल में उलझ जाता है। तो आइए जानते हैं कि अगर आप भी कर्ज लेना चाहते हैं अथवा कर्ज के तले दब गए हैं या किन कारणों से कर्ज के तले दब जाता है व्यक्ति और ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: इन 4 राशि के लोग होते हैं काफी मजाकियां, बिंदास रहकर जिंदगी जीना है इन्हें पसंद!

  1. मृगशिरा, चित्रा व घनिष्ठा नक्षत्रों में भूलकर भी कर्जा नहीं लेना चाहिए। कर्जा उतारना तो दूर लड़ाई-झगड़ा व मुकद्दमेंबाजी तक हो जाती है। यदि गलती से ले ही लिया, हो तो ऊँ धरणी सुताय नम: का एक माला जाप करनी चाहिए।
  2. गंदगी, छत में बने मकड़ी के जाले दरिद्रता व कर्जे को जन्म देते हैं। फौरन शनिवार वाले दिन मकड़ी की जालों को साफ करनी चाहिए। धूप अगरबत्ती यदि चंदन की हो तो अवश्य जलानी चाहिए चंदन की अगरबत्ती दरिद्रता नाशक है।
  3. छत पर पड़ा पुराना सरिया, लोहा व कनस्तर आदि यदि हो तो फौरन हटा देना चाहिए। शनिवार को किसी जरुरतमंद को बुलाकर बिना पैसे लिए फ्री में दे देना चाहिए। पुराना लोहा का सामान जहां तक हो सके बेचना नहीं चाहिए। वरना रोग व कर्जा बढ़ता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story