Vastu Shastra: बिल्ली के बारे में ये बातें जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए बिल्ली के शुभ और अशुभ अपशकुन

Vastu Shastra: बिल्ली के बारे में ये बातें जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए बिल्ली के  शुभ और अशुभ अपशकुन
X
Vastu Shastra: बिल्ली के रास्ता काटने पर अशुभ और बुरा प्रभाव क्यों माना जाता है। क्या सच में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है। आप भी जानिए बिल्ली आपका रास्ता क्यों काटती है।

Vastu Shastra:यह लोगों के बीच आम धारणा बन चुका है कि बिल्ली अगर आपका रास्ता काट दे तो अशुभ होता है। इसी धारणा के चलते कुछ लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर वहीं कुछ देर के लिए ठहर जाते हैं। वो लोग चाहें किसी भी धर्म के मानने वाले क्यों ना हों। सभी इस नियम को मानते हैं। और इंतजार करते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति आए और उनसे पहले रास्ता पार कर जाए। इससे अपशकुन समाप्त हो जाता है। लेकिन सच ये है कि हर स्थिति में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं होता है। तो आइए जानते हैं बिल्ली का रास्ता काटना किस स्थिति में अशुभ नहीं होता है। और बिल्ली के किस दशा में अशुभ प्रभाव व्यक्ति के सामने आते हैं।

Also Read: Sankashti Chaturthi calendar year 2021: साल 2021 में संकष्टी चतुर्थी किस माह में कब आएगी, जानिए तिथि व चंद्रोदय समय

1. बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बायीं ओर रास्ता काटते हुए दायीं ओर जाए। अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इंद्री काफी विकसित होती है। इसलिए ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान लेती है। और आपको सचेत कर देती है।

2. तंत्र विज्ञान में बिल्ली को महत्वपूर्ण जीव माना गया है। माना जाता है कि बिल्ली अगर घर में आकर रोने लगे तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। बिल्लियों का आपस में लड़ना धनहानि एवं किसी से लड़ाई का संकेत या किसी की मृत्यु का समाचार सुनने को मिल सकता है।

3. लोकमान्यता है कि दीपावली की रात घर में बिल्ली का आना शुभ शकुन होता है। इससे लक्ष्मी जी आपके घर आती हैं। और सालभर धन का आगमन आपके घर बना रहता है। बिल्ली अगर आपके घर में अपने बच्चे को जन्म देती है तो इसे भी अच्छा माना जाता है।

4. अक्सर बिल्ली घर में आकर चुपके से आपका दूध पी जाती है। और इसे कई लोग अशुभ मानते हैं, जबकि यह आपके लिए धन आगमन का शुभ संकेत होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि बार-बार बिल्ली का घर में आना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको भगवान श्रीहरि सत्यनारायण की व्रत कथा का पाठ अपने घर में अवश्य कराना चाहिए। ताकि बिल्ली के बुरे प्रभाव आपके घर पर ना पड़ें।

5. ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली को राहु ग्रह की सवारी कहा गया है। जिनकी कुंडली में राहु शुभ नहीं है, उन्हें राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बिल्ली को दूध और भोजन खिलाना चाहिए। ऐसा करने से राहु दोष नहीं लगता है। और आपके सभी काम आश्चर्यजनक रुप से होने लगते हैं।

Tags

Next Story