Vaastu Shaastra: घर की इस दिशा में रखें मोर का पंख, राहु दोष से मिलेगी मुक्ति

Vaastu Shaastra: घर की इस दिशा में रखें मोर का पंख, राहु दोष से मिलेगी मुक्ति
X
Vaastu Shaastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज अपने घरों में रखने से दिन-रात बरक्कत होने लगती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में मोर के पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइये इस खबर में जानते हैं कि घर में मोर के पंख रखने का और क्या-क्या फायदा होता है।

Vaastu Shaastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को अपने घरों में रखने से दिन-रात बरकत होने लगती है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) भी समाप्त हो जाती है। घर में मोर के पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्र के अनुसार, घर में मोर के पंख रखने से राहु दोष से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा, व्यक्ति के बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में मोर के पंख रखने से और क्या फायदे होते हैं।

अपने घर में मोर के पंख रखना बेहद शुभ

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में राहु अशुभ है। तो अपने घर के उत्तर और पश्चिम की दीवारों पर मोर के पंख जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से राहु दोष दूर हो जाता है। कुंडली पर बन रहे राहु भी समाप्त हो जाता है। इसके अलावा, आप अपने बच्चों के कमरे में स्डटी टेबल के दोनों तरफ मोर के पंख लगाएं। इससे पढ़ाई और कला ठीक रहती है और बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

ये भी पढ़ें... पूजा-पाठ में दूर्वा का महत्व, कैसे हुई इसकी उत्पत्ति

मां सरस्वती और मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है मोर के पंख

शास्त्रों की मानें तो मोर का पंख मां सरस्वती को बहुत प्रिय है। इसे घर में रखने से विद्या की देवी मां सरस्वती और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके परिवार पर बरसती रहेगी। घर में धन की कोई कमी नहीं होगी। पढ़ने-लिखने में भी मन लगा रहेगा। आप सफलता की ऊचाईयों पर चढ़ सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story