घर के पास भूलकर भी न लगाएं कभी ये 3 पेड़, चली जाती है धन-दौलत, हो सकते हैं गरीबी के शिकार

घर के पास भूलकर भी न लगाएं कभी ये 3 पेड़, चली जाती है धन-दौलत, हो सकते हैं गरीबी के शिकार
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सभी वस्तुएं सही जगह पर रहती हैं तो घर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र अनुसार, अपने घर के आस पास कौन से वे 3 पेड़ हैं, जिन्हें कभी नहीं लगाना चाहिए। लग जाएं तो हटा देना चाहिए।

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के बारे में हर कोई जानना चाहता है। अगर कोई व्यक्ति वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपना घर बनाता है तो वह सुख-समृद्धि से भरा पड़ा रहता है। अक्सर अपने घरों को खूबसूरत और हरा भरा बनाने के लिए घर के चारों ओर कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, घर के चारों ओर पेड़-पौधा लगाने से घर के वातारणक के साथ पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार, घर के चारों ओर पेड़-पौधे लगाने के अलग अलग मायने हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं घर के चारों और किस तरह के पेंड़-पौधे भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए, नहीं तो इन पेड़ों को हटा देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के बाहर कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें हमें कभी भी भूलकर भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए। ये पेड़ अशुभ होते हैं। इसके साथ ही घर के सदस्यों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए आज जानते हैं ऐसे पेड़ों के बारे में, जिन्हें हमें घर के आसपास नहीं लगना चाहिए। यहां 5 पेड़ हैं लेकिन 3 पेड़ ऐसे हैं, जिन्हें कभी नहीं लगाना चाहिए।

घर के आस पास नहीं लगाने चाहिए ये 3 पेड़

1. घर के आस पास न लगाएं पीपल का पेड़ - हिंदू धर्म के अनुसार, पीपल का पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास पीपल का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा मान्यता है कि जहां पीपल के पेड़ की छाया पहुंचती है, वहां तक विनाश हो जाती है। ऐसे में अपने घर के आसपास पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

2. घर के पास न लगाएं बेर का पेड़ - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पास कभी भी बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बैर का पेड़ रिश्तों में बाधा पैदा करते हैं। इस पेड़ को लगाने से घर में कलह और आर्थिक तंगी आनी शुरू हो जाती है। इसलिए किसी को भी घर के आसपास बैर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

3. घर के आस पास न लगाएं कटहल का पेड़ - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास भूलकर कभी नहीं कटहल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। कटहल के पेड़ में कांटे होते हैं जो परिवार के लोगों में दरारें पैदा करती है। इसलिए अपने घर के आसपास कटहल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार में दूरियां बढ़ जाती है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा अन्य पेड़ भी होते हैं, जिन्हें नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि घर के पास गूलर का पेड़ लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा मान्यता है कि गूलर का पेड़ लगाने से घर में दरिद्रता का वास होता है और इसके साथ ही कई बीमारियां भी उत्पन होती है। ऐसा कहा जाता है कि घर के उत्तर दिशा में गूलर का पेड़ लगाने से आंखों से जुड़ी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के आसपास खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी आती है। ऐसा मान्यता है कि जिस तरह खजूर का पेड़ बड़ा होता जाता हैं उसी तरह घर में कष्टों का कारण बढ़ता जाता है। खजूर का पेड़ स्वार्थ को बढ़ावा देता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story