Vastu Shastra: घर में कभी ना करें मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां, वरना कंगाल हो सकते हैं आप

Vastu Shastra: घर में कभी ना करें मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां, वरना कंगाल हो सकते हैं आप
X
Vastu Shastra:वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि, मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तथा कारोबार में लाभ होता है। इसीलिए लोग मनी प्लांट के पौधे को अपने आफिस या दुकान आदि में रखते हैं। वहीं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ बातें लोगों को जरुर जान लेनी चाहिए।

Vastu Shastra:वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि, मनी प्लांट लगाने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तथा कारोबार में लाभ होता है। इसीलिए लोग मनी प्लांट के पौधे को अपने आफिस या दुकान आदि में रखते हैं। वहीं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ बातें लोगों को जरुर जान लेनी चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट से संबंधित एक गलती भी आप को कंगाल बना देती है और आपका भरापूरा परिवार बिखर सकता है। तो आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: घर में ऐसे रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, तो ये हो सकते हैं चमत्कार

सुख-समृद्धि और धन वैभव की प्राप्ति के लिए मनी प्लांट को सही दिशा में रखना बहुत जरुरी है। अगर इस पौधे को गलत दिशा में रख दिया गया तो घर में संपन्नता की जगह दरिद्रता आ जाती है। इसीलिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है।

मनी प्लांट बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसीलिए इसके आसपास कोई रस्सी या छड़ी लगा देनी चाहिए। ताकि ये पौधा छड़ी या रस्सी के सहारे ऊपर की ओर बढ़ता जाए। इससे घर में हमेशा ग्रोथ होती रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूख रहे मनी प्लांट को अशुभता का सूचक माना जाता है। कहा जाता है कि, सूखता हुआ मनी प्लांट आर्थिक स्थिति को बदतर बना देता है। ऐसा होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसीलिए जब मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगें तो इस हिस्से को काट देना चाहिए।

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखना ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर रखना अशुभ माना जाता है। वैसे भी इस पौधे की ग्रोथ के लिए सूर्य के प्रकाश की अधिक जरुरत नहीं होती है।

मनी प्लांट का पौधा भूलकर भी कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज होते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह सुख-शांति और धन के कारक ग्रह हैं। उनकी नाराजगी से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story