Vastu Shastra: चमगादड़ का घर में प्रवेश करना देता है कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का संकेत, जानें इसके अशुभ परिणाम

Vastu Shastra:धर्मशास्त्रों में पशु-पक्षियों के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में अनेक बातें वर्णित हैं। जीवन में आनी वाली सभी अच्छी और बुरी घटनाओं की तरफ पशु-पक्षी संकेत करते हैं। ऐसा ही एक पक्षी है चमगादड़, चमगादड़ का घर में दिखाई देना या प्रवेश करना शुभ नहीं माना गया है। ये कई प्रकार की परेशानियों का संकेत करता है। इसलिए घर में यदि चमगादड़ दिखाई दे तो, विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को तो प्रभावित करता ही साथ ही साथ आने वाली धन संबंधी परेशानियों का भी संकेत करता है। तो आइए जानते हैं घर में जब भी चमगादड़ दिखाई दे अथवा घर के अंदर प्रवेश करने लगें तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें: आर्थिक समस्याओं के निराकरण में सहायक है शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं, नियमित पाठ करने से हो जाता है समस्याओं का अंत
नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि
वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा से घर का वास्तु प्रभावित होता है। घर में चमगादड़ का प्रवेश होना इस बात का संकेत माना गया है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो रही है। पुरणों में भी इस जीव के बारे में बताया गया है। इस जीव को शुभ नहीं माना गया है। घर में चमगादड़ का आना अपशगुन माना गया है। ये जीवन में अशुभ समाचार आने का भी संकेत करता है।
धन संबंधी परेशानियां
चमगादड़ का घर में प्रवेश आने वाली आर्थिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। कर्ज की समस्या, धन की हानि आदि का भी संकेत करता है। इसलिए घर में चमगादड़ का प्रवेश शुभ नहीं माना गया है।
घर में कलह
चमगादड़ यदि घर में दिखाई दे रहे हैं तो घर के सदस्यों में विवाद और कलह की स्थिति भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानी का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही ये गंभीर रोग की तरफ भी इशारा करता है। साइंस के अनुसार चमगादड़ के पंखों में कई प्रकार के घातक बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए चमगादड़ घर में प्रवेश करें तो स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए। चमगादड़ को हानि भी नहीं पहुंचानी चाहिए इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
गंभीरता से लें
घर में यदि प्रतिदिन चमगादड़ का प्रवेश हो रहा है तो इसे अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए। ये जमा पूंजी होने का भी संकेत हो सकता है। इसलिए धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और धन की रक्षा करनी चाहिए।
(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS