Vastu Shastra : जानें, कौन से पौधे बनते हैं परिवार की बर्बाद का कारण, तुरन्त लगा दें घर से बाहर

Vastu Shastra : जानें, कौन से पौधे बनते हैं परिवार की बर्बाद का कारण, तुरन्त लगा दें घर से बाहर
X
  • वास्तु के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाने पर मुसीबत का कारण बनते हैं।
  • कुछ पौधों के घर में होने पर माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Vastu Shastra : धन प्राप्ति के लिए हर कोई मां लक्ष्मी की पूजा करता है और साथ ही घर में सुख-शांति एवं हरियाली के लिए पेड़-पौधे भी लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यहीं वृक्ष आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। दरसअल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में कुछ खास पेड़ों को कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी कभी नहीं टिकती। इनमें से कुछ वृक्ष तो ऐसे हैं भी होते हैं जिन पर भूतों का साया रहता है। अगर आपके घर में भी कुछ ऐसे ही पेड़-पौधे लगे हैं तो आप भी सावधान हो जाएं और ऐसे पौधों को घर से बाहर कहीं दूर स्थान पर लगा दें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में जो घर में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं और घर की बर्बादी का कारण बनते हैं।

ये भी पढ़ें : Sunday Special: जानें, पुरा महादेव मंदिर का सच, जहां भगवान परशुराम की माता ने की थी शिव पूजा, रावण से भी है नाता

1. इमली का पेड़

वैसे तो खट्टी-मीठी इमली सबको बहुत पसंद है, लेकिन इसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है। इसे नाकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के आंगन में लगाने से गरीबी आती है। इमली का पेड़ बुरी शक्तियों को भी आकर्षित करता है। इसीलिए इस पर भूत-प्रेतों का साया माना जाता है। उनके प्रभाव से घर की तरक्की रूक जाती है। आज के समय में भी इमली के पेड़ के आपपास आपको भूत-प्रेत दिखाई दे सकते हैं। आप इस बारे मे आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातचीत कर सकते हैं।

2. बेर का पेड़

बेर का पेड़ घर में लगाने से भूतों का आभास होता है। क्योंकि वास्तव में बेर के पेड़ पर नाकारात्मकता का साया माना जाता है। जिसके चलते घर में कई ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसकी आपको खबर तक नहीं पड़ती है। इसी के साथ ही घर में धन की बचत भी नहीं हो पाती है। इसीलिए आप इस पेड़ को घर से कहीं बाहर लगा दें।

3. नागफनी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार नागफनी का पौधा जिस घर में होता है तो उस घर में झगड़े आदि अशांति, दुर्घटनाएं, बच्चे बीमार जैसी समस्याएं अकसर होती रहती हैं। ऐसे में घर की तरक्की भी रूक जाती है। अकसर आपने देखा होगा कि रेगिस्तान में नागफनी का पौधा होने के कारण दूर-दूर तक ना ही पानी मिलता है और ना ही कोई व्यक्ति। इसीलिए इस पौधे को अशुभ माना जाता है। जानकारों की माने तो जानवर या छोटे बच्चों के जब इसके कांटे लग जाते हैं तो बहुत बड़ा इंफेक्शन हो जाता है। जिससे बच्चों की जान भी जा सकती है।

शास्त्रों के अनुसार इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से घर में सबसे बड़ी तबाही आती है। वहीं ये पौधे ऐसे होते हैं जिनके कारण किसी ऐसे घर में माता लक्ष्मी भी अपना वास नहीं करती, बल्कि वहां से उलटे पांव वापस चली जाती हैं। अगर आपके घर में भी कुछ ऐसे ही पेड़-पौधे हो तो आप जितना जल्दी हो सके उन पौधों को घर से बाहर लगा दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story