Vastu Shastra: घर में ऐसे लगाएं क्रासुला का पौधा, मनी प्लांट से भी जल्दी लाएगा आपके घर में बरकत

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में वैसे तो घर से संबंधित वास्तु के नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही इसमें इस बात का भी जिक्र किया जाता है कि, घर तक सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए आपको अपने आसपास क्या-क्या बदलाव करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों की जानकारी मिलती है जोकि घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं आजकल इंटर प्लांट काफी चलन में है। लोग अपने घर या ऑफिस में इंटर प्लांट लगाना पसंद करते हैं, इससे घर की सुंदरता तो बढती ही है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र मिलता है जिनको घर के अंदर लगाने से खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही वास्तु में कुछ ऐसे पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। वहीं आपने हर घर में मनी प्लांट देखा होगा, लेकिन वास्तु की मानें तो क्रासुला का पौधा मनी प्लांट से अधिक तेजी से अपना सकारात्मक प्रभाव दिखाता है। तो आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को किस दिशा में लगाना चाहिए और इस पौधे को लगाने के क्या लाभ हैं।
वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ घर में बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए भी सहायक होते हैं। जैसे घर में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि आती है, ठीक वैसे ही क्रासुला के पौधे को घर और कार्यस्थल में लगाने से धन का आगमन बढ़ता है।
क्रासुला को लकी प्लांट, गुडलक प्लांट आदि के नाम से भी जाना जाता है। वास्तु के अतिरिक्त फेंगशुई में भी इसका महत्व बताया गया है। विशेष रुप से कहा जाता है कि, इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है।
यदि आप आफिस में तनाव मुक्त रहना चाहते हैं और साथ ही आपको पदोन्नति की भी इच्छा है तो आपको कार्यस्थल में दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रासुला का पौधा रखना चाहिए। इस दिशा में क्रासुला रखने से आपको अपने जीवन में सभी कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
वास्तु के अनुसार, क्रासुला के पौधे को धन का पौधा माना जाता है। मान्यता है कि, इसे घर में लगाने से धन संबंधी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं ये आपके आसपास आय के नए साधन भी बनाने में भी मदद करता है।
क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव तो बढ़ता ही है, साथ ही इस सही दिशा में लगाना बेहद आवश्यक है। इसे आप घर के मुख्य द्वार के दांयी तरफ लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS