Vastu Shastra : घर में शंख हो तो ध्यान रखें ये बात, बढ़ जाएगी आपकी सुख और समृद्धि

Vastu Shastra : घर में शंख हो तो ध्यान रखें ये बात, बढ़ जाएगी आपकी सुख और समृद्धि
X
  • शंख को घर में रखना शुभ माना जाता है।
  • घर में शंख रखने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Vastu Shastra : हिंदू धर्म में शंख को घर में रखना शुभता का कारक माना जाता है। शंख को घर में रखने से घर और परिवार में सुख-समृद्धि तथा ऐश्वर्य बढ़ता है। घर में रखे शंख के बारे में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने पर उससे प्राप्त होने वाली शुभता में कई गुना अधिक वृद्धि हो जाती है और ऐसा करने पर आपको देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं शंख के बारे में कुछ खास बातें।

ये भी पढ़ें : Super Blood Moon 2021: 26 मई को दिखेगा सुर्ख लाल चांद, जानें चंद्र ग्रहण का पूरा हाल

  1. शंख को पानी में नहीं रखना चाहिए।
  2. शंख को धरती पर भी नहीं रखना चाहिए। शंख हमेशा एक साफ कपड़ा बिछाकर रखना चाहिए।
  3. शंख के अंदर जल भरकर नहीं रखना चाहिए। पूजन के समय शंख में जल भरकर रखा जा सकता है। आरती के बाद इस जल का छिड़काव करने से शारीरिक व मानसिक विकारों से मुक्ति मिलता है। साथ ही, जीवन में सौभाग्य का उदय होने लगता है।
  4. शंख को पूजा के स्थान पर रखते समय खुला हुआ भाग ऊपर की ओर होना चाहिए।
  5. शंख को भगवान विष्णु, लक्ष्मी या बालगोपाल की मूर्ति के दाहिनी ओर रखा जाना चाहिए।
  6. शंख को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए शंख को पूूजन स्थान में उसी आदर के साथ पूजा जाना चाहिए। जिस आदर के साथ भगवान का पूजन किया जाता है।
  7. आसानी से धन की प्राप्ति के लिए शंख को 108 चावल के दानों के साथ लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में स्थापित करें।
  8. घर में शंख ध्वनि का गुंजन सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना गया है। पूजन के समय रोजाना घर में शंख बजाना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story