Vastu Shastra : आपके कमरे का रंग भी पलट सकता है आपकी किस्मत

- क्या आपको पता है कि घर के किस कमरे में कौन सा रंग होना चाहिए।
- घर के सभी लोगों की लाइफ पर घर के कलर का गहरा असर पड़ता है।
- घर के रंगों का सीधा-सीधा संबंध वास्तु से होता है।
Vastu Tips: घर को नया रुप देने के चक्कर में अधिकतर लोग अपने घर को कई तरह से कलर करवा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि घर के किस कमरे में कौन सा रंग होना चाहिए। क्योंकि घर के सभी लोगों की लाइफ पर इसका गहरा असर पड़ता है। शास्त्रों की मानें तो घर का रंग भी व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की उठापटक कर सकता है। घर के रंगों का सीधा-सीधा संबंध वास्तु से होता है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार हमारे घर का रंग कैसा होना चाहिए और किस रंग से वास्तु का क्या संबंध है, क्योंकि आपके कमरे का रंग भी आपकी किस्मत को पलट सकता है।
ये भी पढ़ें : Holashtak 2021 : होलाष्टक पर पूजा-पाठ से मिलती है सफलता
- पीला रंग अगर आपके घर की उत्तर-दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दीवार पर है तो यह आपके परिवार के सदस्यों को एक नई शक्ति से भर देगा।
- अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य को सर्दी-खांसी आदि बीमारी हो तो आप कमरे का रंग लाल करवाएं। क्योंकि यह रंग मरीज को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें : samudrik shastra: औरत के इन अंगों में छिपा होता है उसके पति का भविष्य
- अधिकतर हॉस्पिटल में हरा रंग देखा जाता है। क्योंकि यह रंग सेहत को दुरस्त करता है। घर के जिस हिस्से को भी आपने पढ़ाई का स्थान बना रखा हो या फिर पढ़ाई वाले कमरे को आप हरे रंग से सजा सकते हैं। इस कलर से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है।
- सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। इसलिए घर के खंभों पर सफेद रंग कराने की कोशिश करें। यह रंग घर का वातावरण और तापमान को अच्छा रखता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS