Vastu Tips: पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें वे क्या है जो कर देती है घर को तबाह

Vastu For Pooja Room: क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र में घर में सबसे पवित्र स्थान पूजा घर को माना गया है। पूजा घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। जो घरवालों को सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में रखे प्रत्येक समान का एक विशेष स्थान और खास महत्व होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कभी भी ऐसी कोई चीज नहीं रखनी चाहिए जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो। पूजा घर में हर एक वस्तु की अपनी-अपनी एक जगह बना होती है। अगर पूजा घर में कोई ऐसी वस्तु जो घर के लिए बुरा प्रभाव डालती हो उसे तुरंत ही बाहर निकाल देना चाहिए, वरना घर में किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जो पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए।
पूजा घर में कभी न रखें ये चीजें
- वास्तु शास्त्रों के अनुसार, कभी भी पूजा घर में टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खंडित मूर्तियां रखने से पूजा करने का कोई भी फल नहीं मिलता है। मान्यता है कि इस तरह की मूर्तियों की पूजा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती और साथ ही हानि भी होती है। ऐसी मूर्तियों को तुरंत ही पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए या फिर किसी बहते हुए पानी में प्रवाह कर देना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कभी भी एक ही देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। इसके अलावा पूजा घर में कभी भी रौद्र रूप वाली मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मूर्तियां रखने से अनिष्ट होता है।
- मान्यता है कि कभी भी अपने पूजा घर में फटी हुई धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में संकट आता है। फटी हुई पुस्तकें को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी देवी-देवता को कभी भी खंडित अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए। अगर आपके पूजा घर में ऐसे चावल है तो उन्हें जल्द ही हटाकर साबुत चावल रखें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS