Vastu Tips For Nail: वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं नाखून काटने का नियम, जानें सही समय और दिन

Vastu Tips For Nail: वास्तु शास्त्र में जीवन से संबंधित सभी तरह के नियम बताए गए हैं। इस शास्त्र में घर लेकर शरीर यानी सभी चीजों के बारे में बताया गया है। आज इस खबर में बात करने वाले हैं शरीर के ऐसे हिस्सा के बारे में जिसका अपना अलग महत्व है। जी हां हम बात कर रहे हैं नाखून की जो हमारे शरीर की एक अहम हिस्सा है। नाखून को अगर नियमित रूप से न काटा जाए तो ये लंबे होकर खराब हो सकते हैं। इसलिए इसे समय-समय पर काटना बेहद ही जरूरी है।
वास्तु शास्त्र में नाखून से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति की कुंडली में शुभ प्रभाव पड़ने लगता है। इसके साथ ही जीवन में किसी भी कार्य में सफलता मिलने लगती है। तो आइये, वास्तु शास्त्र में जानते हैं नाखून काटने का नियम क्या है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से सड़क पर ला देती है तवे से जुड़ी ये गलतियां, जानें ले इसकी वजह
वास्तु के अनुसार, नाखून काटने का सही समय
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, नाखून का काटने का सही और शुभ दिन सोमवार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सोमवार के दिन नाखून काटता है, उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता है। वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि सोमवार को नाखून काटने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास प्रबल रहता है।
वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि नाखून काटने के लिए सबसे अच्छा दिन बुधवार और शुक्रवार का दिन भी होता है। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश और शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है। ऐसे में जो जातक बुधवार को नाखून काटते हैं, तो उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और साथ में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: रोजाना प्रातःकाल उठकर करें ये काम, होगी मां लक्ष्मी की कृपा और हो जाएंगे मालामाल
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS