Vastu Shastra: दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, वरना हो सकते हैं बर्बाद!

Vastu Shastra: दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, वरना हो सकते हैं बर्बाद!
X
Vastu Shastra Plant Tips: घर या ऑफिस में जिन पौधों को आपने धन वृद्धि के लिए लगा रखना है वो धन हानि का कारण हो सकते हैं। इसलिए जान लें कौन-कौन से पौधे दक्षिण दिशा में नहीं रखने चाहिए...

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर से संबंधित कई चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जिससे हर तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं, इनका पालन न करने पर कई तरह की समस्याओं से व्यक्ति घिर भी सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार अगर कुछ बातों का ख्याल न रखा जाए तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इनमें पौधो के बारे में भी बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार किस पौधे (Vastu Plant Tips) को घर में रखना शुभ होता है किसे रखना अशुभ होता है, इसके बारे में भी बताया गया है। इतना ही नहीं कौनसा पौधा किस दिशा की ओर रखना चाहिए, इसका भी जिक्र किया गया है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा की ओर न रखे जाने वाले पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

दक्षिण दिशा में न रखें ये 4 पौधे

रोजमेरी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजमेरी का पौधा घर में सकारात्कता फैलाता है। इससे परिवार के लोगों को मानसिक और शारारीरिक शांति मिलती है। हालांकि, घर के दक्षिण दिशा में रोजमेरी का पौधा नहीं रखना चाहिए। वरना सबकुछ विपरीत होने लगता है।

तुलसी का पौधा- घर की सौभा बढ़ाने के साथ कई तरह से तुलसी का पौधा फायदेमंद होता है। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है। हालांकि, तुलसी के पौधे को भी घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

केले का पौधा- वास्तु शास्त्र में केले का पौधा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखने के लिए मना किया गया है। ये पौधा भगवान विष्णु को काफी प्रिय होता है। अगर आप इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा रखते हैं तो आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं। केले का पौधा ईशान कोण में लगाया शुभ होता है।

मनी प्लांट- वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के लिए भी कहा गया है कि इसे दक्षिण दिशा में न रखें। आप चाहें तो मनी प्लांट को घर के अग्नेय या दक्षिण- पूर्व दिशा रख सकते हैं। इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाना आर्थिक लाभ देता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story