Vastu Shastra Tips: आप भी पड़ रहे हैं बीमार तो बस आज ही अपनाएं ये उपाय, स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ

एक या दो बार किसी भी व्यक्ति का बीमार होना आम बात है, लेकिन अगर आपके घर में कोई लगातार बीमार रहता है तो इसका कारण वास्तु दोष (Vastu Dosh) हो सकता है। इसके बारे में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra)में भी बताया गया है, इसके मुताबिक वास्तु दोष खराब होने पर परिवार के सदस्यों की सेहत (Health) खराब हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप वास्तु दोष होने के कारणों के बारे में जान लें, साथ ही इसे दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों को अपना लें। आइए आपको बीमारी के घर से छुटकारा पाने के उपयों के बारे में बताते हैं...
ब्रह्म स्थान को रखें साफ
ब्रह्म स्थान यानी घर के आंगन को वास्तु शास्त्र में साफ रखने की सलाह दी गई है। इसके मुताबिक आपको अपने आंगन को साफ रखना चाहिए। अगर हो सके तो आंगन में किसी भी तरह का सामान न रखें और उस जगह को खाली रखें। जिस घर का आंगन गंदा रहता है या वहां बेकार सामान पड़े होते हैं तो ये वास्तु दोष का कारण होता है। ऐसे में घर में पैसों से संबंधित परेशानियां, बीमारियों में पैसा लगना आदि समस्या हो सकती है।
घर में मकड़ी के जालों से वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो घर साफ नहीं रहता है या जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं, वहां वास्तु दोष होता है। इसलिए अपना घर साफ रखें। साथ ही घर में हो रहे मकड़ी के जालों को भी हटा दें। जिस भी जगह आपको अपने घर में मकड़ी का जाला नजर आए वहां से उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि घर में मकड़ी के जाले होने पर नकारात्मक ऊर्जा, शारीरिक समस्या और तनाव का माहौल बना रहता है।
सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं
रोजाना सुबह-शाम अपने घर में कपूर जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। घर में हर तरह की नेगेटिव एनर्जी, पॉजिटिव एनर्जी में बदलने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी का वास हो सकता है। धन-तन दोनों तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
घर का मुख्य गेट भी रखें साफ
वास्तु शास्त्र में मुख्य गेट को लेकर भी बातें बताई गई हैं जिसके अनुसार किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के मेन गेट से हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मेन गेट को साफ रखें। अगर गेट थोड़ा भी टूट रहा हो या लोहे का गेट है तो उस पर जंग लगा हो तो उसे तुरंत रिपेयर करवाएं। हो सके तो इस तरह के मुख्य गेट को बदलकर नया लगवा लें। ऐसा करने पर घर से वास्तु दोष दूर हो सकता है।
घर में तुलसी पौधा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट के पास तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी को ऐसी जगह लगाएं जहां घर से बाहर आने और जाने के समय नजर जरूर पड़े। जो व्यक्ति किसी भी काम के लिए घर से निकलता है और तुलसी पौधे के समझ सिर झुकाकर जाता है उसे अपने कार्य में सफलता जरूर हासिल होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS