Vastu Tips: गेहूं पिसवाते समय रखें इन खास बातों का ध्यान, बना रहेगा समाज में मान-सम्मान

Vastu Tips: आपने देखा होगा जातक के पास सब कुछ होते हुए भी वह तरक्की नहीं कर पाता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है। आपने कभी ऐसा सोचा है। आइए जानते हैं। दरअसल जब किसी जातक की तरक्की रुक जाती है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। जातक अपने दुर्भाग्य को कुछ साधारण सी वास्तु टिप्स को अपनाकर इन सब समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। तो आइए वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
घर में आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम अपने घर के लिए गेहूं पिसवाने जाते हैं तो उसमें 2 नागकेसर और तुलसी की 11 सूखी पत्तियां मिलाकर पिसवाएं। इस तरह के उपाय करने से घर में कभी भी क्लेश नहीं होता और परिवार में शांति बनी रहती है।
- ऐसी मान्यता है कि घर में कभी भी तीन दरवाजे या खिड़कियां एक ही लाइन में नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हो रहा है तो बीच वाले दरवाजे पर लाल रंग की रेखा खींच दें। ऐसा करने से ये दोष दूर हो जाएगा। इसके साथ ही आपका भाग्य साथ भी देगा।
- वास्तु शास्त्र में एक और उपाय बताए गए हैं जिसको मात्र करने के बाद आपके घर में लक्ष्मी का वास होने लगेगा। घर में लक्ष्मी का वास करने के लिए कभी भी अपने बाथरूम में या अन्य स्थान पर नल टपकते हुए नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो माता लक्ष्मी रूठ जाती है, और घर में आर्थिक संकट आ सकता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीवारों पर कभी भी भूलकर काला या भूरा रंग नहीं करवाना चाहिए। काला या भूरा पेंटिंग करने से घर में नेगेटिविटी आती है। इसके साथ ही घर में कलह होता है। वास्तु के अनुसार घर में हमेशा हल्के रंग का पेंटिंग करना चाहिए। जिससे घर में सकारात्मकता आए और घर में सुख-शांति बनी रहें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS