Vastu Shastra: घर के इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, हो जाएंगे मालामाल!

Vastu Shastra: घर के इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, हो जाएंगे मालामाल!
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु, लकड़ी, क्रिस्टल आदि में कछुए की मूर्ति बाजारों में मिलती है। हालांकि, इसे घर की किस दिशा में रखना शुभ होता है, इससे हर कोई वाकिफ नहीं है। आज हम आपको घर के किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए बताते हैं...

कछुआ के स्वरूप में अंगूठी (Tortoise Ring) से लेकर घर में सजाने वाले सामान मिलते हैं। जिन्हें आजकल लोग काफी अपना रहे हैं हालांकि, इसके बारे में बिना जानकारी हासिल किए इसको धारण करना या घर में लाना कितना हानिकारक हो सकता है। इस बात से ज्यादातर लोग अंजान हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर और उसमें रखे जाने वाले सामानों के बारे में बताया गया है। इसमें कछुए की मूर्ति घर में रखने के बारे में भी बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु, लकड़ी, क्रिस्टल आदि में कछुए की मूर्ति बाजारों में मिलती है। हालांकि, इसे घर की किस दिशा में रखना शुभ होता है, इससे हर कोई वाकिफ नहीं है। इस बारे में फेंगशुई शास्त्र (fengshui shastra) में भी जानकारी दी गई है. आज हम आपको घर के किस दिशा में कछुआ रखना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं, आइए बताते हैं...

धातु का कछुआ


वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर में धातु का कछुआ रखते हैं तो वो उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। उत्तरी दिशा में कछुआ रखने से आपका ओर आपके परिवार का सौभाग्य चमकता है। घर के बच्चों की एकाग्रता में सुधार आता है। वहीं, अगर उत्तर पश्चिम दिशा में कछुआ रखा जाए तो उनकी बुद्धि तेज होती है।

मिट्टी का कछुआ


अगर आपके पास मिट्टी का कछुआ है तो उसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा रखें। इससे आपको शांति और धन प्राप्ति होगी। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

क्रिस्टल का कछुआ


वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्रिस्टल का कछुआ दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में रखना अच्छा होता है। इससे आपको धन और मान-सम्मान में लाभ होता है। इसके अलावा आपकी लाइफ लाइन भी बढ़ती है।

लकड़ी का कछुआ


घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ रखना चाहिए। इससे नेगेटिव ऊर्जा दूर होती है। घर में शांति बनी रहती है। धन प्राप्ति होने की संभावना रहती है, साथ ही जीवन में खुशहाली का वास होता है।

पानी में कछुए की मूर्ति रखना लाभकारी

अगर आप चाहते हैं कि घर में कछुआ रखने से ज्यादा फायदा मिले तो इसके लिए आप कछुए की मूर्ति को पानी में रख सकते हैं। एक पोट ले उसमें रंगीन पत्थर डालकर कछुआ रख दें। ध्यान रहे इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा वास नहीं करेगी और कई तरह से आपको लाभ हासिल हो सकेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story