Vastu Shastra : कितनी गुणकारी है हल्दी , जानें वास्तु और धार्मिक कार्यों में इसका महत्व

Vastu Shastra : कितनी गुणकारी है हल्दी , जानें वास्तु और धार्मिक कार्यों में इसका महत्व
X
  • हल्दी जितनी सेहत के लिए लाभप्रद है उतना ही धार्मिक कार्यों और वास्तु शास्त्र में भी उसका विशेष स्थान है।
  • कोई भी धार्मिक अनुष्ठान बिना हल्दी के पूर्ण नहीं होता है।

Vastu Shastra : रसोईघर में हल्दी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। हल्दी जितनी सेहत के लिए लाभप्रद है उतना ही धार्मिक कार्यों और वास्तु शास्त्र में भी उसका विशेष स्थान है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान बिना हल्दी के पूर्ण नहीं होता है। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। रसोईघर में जहां हल्दी हमारे भोजन का स्वाद बढ़ाती है वहीं धार्मिक कार्यों को भी पूर्ण करती है। हल्दी के कारण ही कई प्रकार के वास्तुदोष भी समाप्त हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं धार्मिक कार्यों में हल्दी के विशेष महत्व के बारे में।

ये भी पढ़ें : Vashikaran : जानें, मनचाही लड़की को वश में करने का ये अचूक मंत्र और टोटका


हल्दी का टीका

पूजा के दौरान कलाई या गर्दन पर हल्दी का टीका लगाने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति की वाणी में मजबूती आती है।


हल्दी का दान

हिन्दू धर्म में हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, हल्दी दान करने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का अंत होता है। गुरु ग्रह में अनुकूलता बनती है।


हल्दी का तिलक

पूजन में माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से विवाह संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है।


हल्दी की रेखा

घर की बाउंड्री अथवा दीवार पर अगर हल्दी की रेखा बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।


नहाने के पानी में हल्दी का प्रयोग

नहाते समय अगर नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान किया जाए तो यह उस व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शुद्धता देती है। करियर में सफलता के लिए भी यह प्रयोग अचूक रामबाण है।


बुरे सपने और बाहरी हवा से बचाव

हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर सोते समय रात्रि में सिरहाने रखा जाए तो व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते। ऐसा करने से ऊपरी और बाहरी हवा से भी बचाव होता है।


विवाह योग के लिए हल्दी का प्रयोग

प्रत्येक गुरुवार के दिन गणपति जी को मात्र एक चुटकी हल्दी चढ़ाई जाए तो विवाह संबंधी रुकावटें दूर होती हैं। वहीं भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे हल्दी की पुड़िया छुपा कर रखने से अति शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।


संपन्नता के लिए हल्दी का प्रयोग

हल्दी के प्रयोग से जीवन में संपन्नता आती है। यह नकारात्मकता दूर करती है। इसीलिए इसे हवन-पूजा, पाठ आदि में भी इस्तेमाल किया जाता है।


सूर्य को अर्घ्य

सूर्य को हल्दी मिला जल चढ़ाने से कन्या की शादी मनचाहे वर से होती है।


हल्दी की माला

हल्दी की माला से कोई भी मंत्र जप किया जाए तो आप विलक्षण बुद्धि के स्वामी हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story