Vastu Shastra: सुख- शांति और समृद्धि के लिए घर में रख लें मिट्टी की ये चीज, जानें इन्हें रखने की सही दिशा

Vastu Shastra: सुख- शांति और समृद्धि के लिए घर में रख लें मिट्टी की ये चीज, जानें इन्हें रखने की सही दिशा
X
Vastu Shastra: मानव जीवन में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु के द्वारा बनाया गया घर और घर में रखी गई उपयोग की वस्तुएं जीवन में सुख और समृद्धि का कारण बनती है। वहीं वास्तु की मानें तो मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, सजावटी चीजें और यहां तक कि एक दीया भी घर को सुख-समृद्धि से भर देता है। परन्तु ये सभी चीजें घर में वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बताई गई दिशा रखें। वहीं आजकल घरों में मिट्टी के बर्तनों का चलन फिर से शुरू हो गया है।

Vastu Shastra: मानव जीवन में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु के द्वारा बनाया गया घर और घर में रखी गई उपयोग की वस्तुएं जीवन में सुख और समृद्धि का कारण बनती है। वहीं वास्तु की मानें तो मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, सजावटी चीजें और यहां तक कि एक दीया भी घर को सुख-समृद्धि से भर देता है। परन्तु ये सभी चीजें घर में वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बताई गई दिशा रखें। वहीं आजकल घरों में मिट्टी के बर्तनों का चलन फिर से शुरू हो गया है और वहीं लोग पर्यावरण की दृष्टि से मिट्टी के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक भी मिट्टी के बर्तनों का घर में होना बेहद शुभ होता है। मिट्टी के बर्तनों का उपयोग अच्‍छी सेहत और अच्‍छा पर्यावरण देता है। वहीं घर की सजावट में मिट्टी के बर्तनों या चीजों का उपयोग किस्‍मत चमका देता है। हालांकि इसके लिए यह ज्ञान होना आवश्यक है कि मिट्टी की किस वस्तु को किस दिशा में रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: कुंडली में ऊर्जा शक्ति केंद्र के ये 12 कालसर्प योग, जानें इनका अपने जीवन पर प्रभाव

मिट्टी से बनी मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हमेशा मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करनी चाहिए। बल्कि मंदिरों में भी मिट्टी की मूर्तियों की ही पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्‍य भरा रहता है। लेकिन याद रखें कि ये मूर्तियां घर के उत्तर-पूर्व में रखें।

मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें

उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। लिहाजा घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मिट्टी का घड़ा

उत्तर दिशा में मिट्टी का घड़ा रखना किस्‍मत बदल सकता है। इस दिशा में रखा गया मिट्टी का घड़ा घर की नकारात्‍मकता भी खत्‍म करता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर करता है। याद रखें कि मटका खाली न रहे। थोड़े-थोड़े समय में इसका पानी बदलते रहें।

मिट्टी के दीपक

वैसे तो अब ज्‍यादातर घरों में लोग पूजा के समय धातु के दीपकों का ही उपयोग करते हैं लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र की मानें तो हमेशा मिट्टी के दीपकों का उपयोग ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story