Money Plant Tips: मनी प्लांट लगाते समय रखें इन वास्तु के नियमों का ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Vastu Tips For Money Plant: अक्सर आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाकर रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आखिरकार लोग मनी प्लांट लगाते क्यों है। अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको बताएंगे लोग अपने-अपने घरों में मनी प्लांट क्यों लगाते हैं।
दरअसल, वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का बेहद ही खास महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, घर की आर्थिक स्थिति को सुधार करने के लिए लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन मनी प्लांट को लगाने के लिए वास्तु शास्त्रों में कुछ नियम बनाए गए हैं। तो आइए जानते हैं घर में मनी प्लांट लगाने के नियमों के बारे में..
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का एक अलग ही महत्व माना गया है। इन्हीं पेड़-पौधों में से एक है मनी प्लांट। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों की तंगी दूर करने के लिए और आर्थिक स्थिति सुधार करने के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना गया है। एसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो लाभ के बजाए घर में इसके हानी का असर देखने के मिलने लगते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशा का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वरना घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से गणेश भगवान की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे व्यक्ति तरक्की करता है। लेकिन ध्यान रखें, मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां कभी भी जमीन को नहीं छुनी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS