Vastu Shastra: दीवार घड़ी बन सकती है आपकी तरक्की का बड़ा कारण, जानें इससे जुड़े ये रहस्य

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हर चीज या फिर हर सामान की जगह निश्चित होती है। सही जगह पर रखा हुआ सामान घर को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। मगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से कोई सामान गलत दिशा में रखा हुआ है तो उसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसीलिए आपको ये ज्ञान भी होना चाहिए कि आपके घर की घड़ी किस दिशा में होनी चाहिए। जिससे आपका वक्त अच्छा रहे। घर में घड़ी लगाने की सही दिशा और वास्तु का ध्यान रखते हुए परिवार की उन्नति और तरक्की में वृद्धि की जा सकती है। तो आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े हुए वास्तु टिप्स के बारे में...
ये भी पढ़ें: Sakat Chauth 2022 : सकट चौथ पर संतान की लंबी उम्र के लिए करें ये अचूक उपाय
पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी
अगर आप पूर्व या उत्तर दिशा में वास्तु के अनुसार घड़ी लगाते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाना बहुत ज्यादा ही शुभ है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिससे आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर प्राप्त होते हैं।
पश्चिम या दक्षिण में ना लगाएं घड़ी
वास्तु के अनुसार इन दोनों दिशाओं में घड़ी लगाई जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसीलिए घर में पश्चिम या दक्षिण दिशा में कभी भी घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा को ठहराव दिशा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने पर घर की तरक्की में रुकावट आ जाती है।
घड़ी को हमेशा सही और निश्चित स्थान पर ही लगाना चाहिए। इससे वास्तु के शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं और आपका परिवार उन्नति के मार्ग पर चल पड़ता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS