Vastu Shastra: आपकी यात्रा को ये शुभ शगुन बना सकते हैं परम फलदायी, वरना...

Vastu Shastra: यात्रा पर निकलने से पूर्व शुभ या अशुभ मुहूर्त पर विचार करने की परंपरा सदियों पुरानी है। आज भी लोग उस पुरानी परंपरा का पालन करते हैं यात्रा पर निकलने से पूर्व कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, जिससे कि, आपकी यात्रा मंगलमय हो। तो आइए जानते हैं यात्रा से जुड़े कुछ नियमों के बारे में...
रविवार के दिन यात्रा की दिशा
रविवार के दिन आप पर्व-उत्तर व आग्नेय कोण, दक्षिण-पूर्व दिशा में यात्रा कर सकते हैं। मगर इस दिन पश्चिम दिशा की यात्रा में सफर करने से बचें।
सोमवार के दिन यात्रा की दिशा
वहीं सोमवार को दक्षिण, पश्चिम या वायव्य कोण दिशा में जा सकते हैं, लेकिन पूर्व-उत्तर दिशा में इस दिन भूल से भी ना जाएं। इस दिन घर से बाहर जाते समय वेलकम देखें।
मंगलवार के दिन यात्रा की दिशा
मंगलवार की शुभ दिशा दक्षिण और पूर्व दिशा होती है। इस दिन अशुभ दिशा उत्तर, पश्विम और वायव्य कोण मानी जाती हैं। इस दिन यात्रा पर जाने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाएं।
बुधवार के दिन यात्रा की दिशा
बुधवार की शुभ दिशाएं दक्षिण, पूर्व और नैऋत्य कोण हैं। जबकि इस दिन उत्तर और पश्चिम अशुभ दिशाएं मानी जाती हैं। बुधवार के दिन यात्रा पर जाने से पहले मिश्री खाएं तो यात्रा अच्छी रहेगी।
गुरुवार के दिन यात्रा की दिशा
गुरुवार की शुभ दिशाएं पूर्व-उत्तर, उत्तर और ईशान हैं। इस दिन दक्षिण, पूर्व और नैऋत्य कोण में यात्रा निषेद्य मानी जाती है। इस दिन दही का सेवन कर यात्रा पर जाएं तो मंगल ही मंगल होगा।
शुक्रवार के दिन यात्रा की दिशा
शुक्रवार के दिन पूर्व, उत्तर या ईशान कोण की तरफ आप यात्रा कर सकते हैं।, लेकिन पश्चिम, दक्षिण और नैऋत्य कोण की यात्रा ना करें। यात्रा को निकलते समय दूध पीकर सफर के लिए जाएं तो आपका शुभ होगा।
शनिवार के दिन यात्रा की दिशा
शनिवार की शुभ दिशाएं पश्चिम, दक्षिण और नैऋत्य कोण मानी जाती है। इस दिन अदरक या उड़द का सेवन कर प्रस्थान करें।
वहीं यदि किसी कारण से अगर आप शुभ दिशा का चयन नहीं कर पा रहे हैं और आपको उसी दिन यात्रा करना अनिवार्य है तो आप किसी विद्वान, ज्योतिषी से शुभ मुहूर्त का पता कर ही यात्रा करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS