Vastu Shastra : घर में कछुआ रखना होता है बहुत शुभ, जानें इसके फायदे

- शास्त्रों में कछुआ को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है।
- वास्तु शास्त्र में कछुआ के अनेक गुण और वास्तु लाभ बताए गए हैं।
Vastu Shastra : हिन्दू पुराणों के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु (Lord Vishnu) ने कछुआ के रूप में अवतार लिया था जिसे शास्त्रों में कच्छप अवतार और कूर्म अवतार के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था। धार्मिक रूप से हमारे शास्त्रों में कछुआ को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए हिन्दू सनातन धर्म में कछुआ की पूजा भी होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कछुआ के अनेक गुण और वास्तु लाभ बताए गए हैं। जोकि आपको अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं, अपने घर में कछुआ का चित्र या कछुआ की प्रतिमा रखने से भी आपकी अनेक परेशानियां और वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। इसलिए कारोबारी स्थल और अपने घर में कछुआ रखना सुख-समृद्धि और खुशियां बढ़ाने के साथ-साथ मंगलकारी भी होता है। अगर हम फेंगशुई (Feng Shui) या फिर धर्मशास्त्रों की मानें तो घर और ऑफिस में कछुआ रखना बहुत शुभ माना गया है। घर में कछुआ रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा में बढोतरी होती है। इसके अलावा घर-परिवार के सदस्यों की उम्र बढ़ती है, साथ ही साथ इससे आपके घर में सुख शांति बढ़ती है। तो आइए जानते हैं अपने घर में कछुआ रखने के फायदे के बारे में।
ये भी पढ़ें : Gangaur Puja 2021 : जानें, गणगौर पर्व कैसे मनाएं
कछुआ रखने के लाभ
- कछुआ दीर्घायु होता है और इसके साथ ही वह एक शांत जीव है। वहीं अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो आप कछुआ की फोटो अथवा अष्टधातु से निर्मित कछुआ की प्रतिमा भी अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं।
- वास्तु के अनुसार, कछुआ हमेशा पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में ही रहे। क्योंकि घर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी आप कछुआ को कभी भी अपने बेडरूम में ना रखे। ऐसा करने से आपके घर के ऊपर नकारात्मक असर हो सकता है।
- कछुआ को आप हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही रखें। इससे आपके घर के लोगों की आयु बढ़ती है।
- घर में कछुआ रखने से आपके घर के ऊपर किसी भी तरह की काली नजर नहीं लगती है और साथ ही घर में कछुआ रखने से बीमारियां भी आपके घर से दूर ही रहती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS