जानिए प्लॉट खरीदने के वास्तु टिप्स

जानिए प्लॉट खरीदने के वास्तु टिप्स
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्लॉट खरीदते अथवा बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। प्लॉट का सही आकार और प्लॉट की सही दिशा, प्लॉट में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्लॉट की मिट्टी, दिशा, स्थिति और आकार तय करते हैं। रेत व उसके आसपास के छोटे-छोटे कण जीवन में शांति या अशांति लाते हैं। आइए आप भी जाने प्लॉट के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ आवश्यक टिप्स के बारे में जरुरी बातें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार प्लॉट खरीदते अथवा बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। प्लॉट का सही आकार और प्लॉट की सही दिशा, प्लॉट में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्लॉट की मिट्टी, दिशा, स्थिति और आकार तय करते हैं। रेत व उसके आसपास के छोटे-छोटे कण जीवन में शांति या अशांति लाते हैं। आइए आप भी जाने प्लॉट के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ आवश्यक टिप्स के बारे में जरुरी बातें।


1. श्मशान या कुड़ा-करकट वाली जगह पर कभी मकान नहीं बनाना चाहिए। प्लॉट लेते समय यह जान लेना जरुरी होता है कि उस खाली प्लॉट अथवा जमीन पर पहले कुछ गलत तो नहीं हुआ था।

2. गली के कोने अथवा नुक्कड़ पर घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसी जगह चहल-पहल होती रहती है। जिसकी वजह से घर की शांति भंग होती रहती है। लेकिन ऐसे प्लॉट दुकान अथवा घरेलु व्यवसाय की दृष्टि से बहुत ही शुभ माने गए हैं।

3. यदि की प्लॉट में कांटेदार पेड़ हो तो उस जगह मकान का निर्माण नहीं करना चाहिए।

4. प्लॉट खरीदते समय मिट्टी की किस्म, जमीन का ढलान, आसपास के क्षेत्र आदि का भी ध्यान रखना चाहिए। किसी अच्छे ज्योतिषी अथवा पंडित, आचार्य आदि से सलाह लेने के बाद ही वहां भवन निर्माण का कार्य करना चाहिए।

5. मान्यता है कि मकान के पास अगर मंदिर, मस्जिद अथवा अन्य पूजा स्थल हो तो वह मकान बहुत ही शुभ होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा गलत माना जाता है। मंदिर, मस्जिद या अन्य पूजाघर होने से आसपास के घरों में कभी सुख और शांति का वातावरण नहीं रहता है।

6. प्लॉट के दक्षिणी भाग में किसी भी तरह का जलस्त्रोत, जैसे नदी, तालाब, नाला अथवा हेंडपंप नहीं होना चाहिए।

7. विद्वानों, दार्शनिकों, पुजारियों, प्रोफेसर, शिक्षक आदि के लिए पूर्व दिशा में मुख वाला प्लॉट उत्तम होता है।

8. राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी को उत्तर दिशा में मुख वाला प्लॉट खरीदना चाहिए।

9. बिजनेस मैन को दक्षिण मुखी प्लॉट लेना चाहिए। दक्षिण मुख वाला प्लॉट बिजनेस को सफल बनाता है।

10. सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए पश्चिम मुखी प्लॉट लेना शुभ माना जाता है। ऐसे प्लॉट जातक के सम्मान में वृद्धि करते हैं।

11. ज्योतिष विद्या के अनुसार विदेशियों या मानसिक रोगियों से प्लॉट नहीं खरीदना चाहिए। उपजाऊ या हरा-भरा प्लॉट खरीदना बहुत शुभ होता है।

12. प्लॉट के पास किसी नदी से पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर पानी बहना या उत्तर की ओर में कोई नदी अथवा नहर का होना बहुत ही शुभ माना जाता है।

13. यदि किसी प्लॉट की दक्षिण दिशा में नदी या कोई नहर बहती है तो ऐसे प्लॉट को खरीदने से परहेज करना चाहिए।

14. किसी पहाड़ी या टीले के दक्षिण , पश्चिम या पश्चिम-दक्षिण में प्लॉट खरीदना बहुत ही शुभ होता है।

Tags

Next Story