Vastu Tips: घर में लगाएं ऐसी डोरबेल, वरना हो सकता है इतना भारी नुकसान

Vastu Tips: घर में लगाएं ऐसी डोरबेल, वरना हो सकता है इतना भारी नुकसान
X
Vastu Tips: हमारे आसपास विभिन्न प्रकार की ध्वनियां होती रहती हैं, जिनका हमारे ऊपर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन्हीं ध्वनियों में से प्रमुख है घर के बाहर लगी हुई डोरबेल। जी हां अगर आपके घर की डोरबेल भी सही तरीके से नहीं लगी हुई है तो उसे सही तरीके से लगा लें।

Vastu Tips: हमारे आसपास अनेक तरह की ध्वनियां होती रहती हैं, जिनका हमारे ऊपर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन्हीं ध्वनियों में से प्रमुख है घर के बाहर लगी हुई डोरबेल। जी हां अगर आपके घर की डोरबेल भी सही तरीके से नहीं लगी हुई है तो उसे सही तरीके से लगा लें। इससे जिंदगी की कई परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है और घर के वातावरण को काफी हद तक सुखद बनाया जा सकता है।

घर में लगाएं ऐसी डोरबेल

घर की डोरबेल पॉजेटिव एनर्जी का संचार करती है। इसीलिए अगर आपके घर में डोरबेल लगी है या डोरबेल लगने वाली है तो इन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के अंदर कुछ दिशाओं में डोरबेल बिलकुल भी ना लगाएं। ड्राइंग रूम, लॉबी के ईशान कोण, नैऋत्य कोण में डोरबेल नहीं लगाना चाहिए।

घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी डोरबेल को लगाना अच्छा नहीं माना जा सकता है। इसीलिए इस दिशा से भी आपको बचना चाहिए।

अगर आप घर में मंत्रोच्चार वाली डोरबेल लगाना चाहते हैं, तो इसे घर की दक्षिण-पूर्वी दीवार पर लगा सकते हैं।

अगर आप चिड़ियों की आवाज वाली डोरबेल लगाना चाहते हैं तो इसे उत्तर-पश्चिम की दीवार पर लगा सकते हैं। इस दिशा में डोरबेल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूजाघर के पास डोरबेल भूलकर भी ना लगाएं। ऐसा करने से ध्यान भंग होता है और पूजा में मन नहीं लगता है।

घर के बाहर डोरबेल का स्वीच इस प्रकार लगाएं कि, यह मैनगेट से ऊपर रहे।

इस बात का ध्यान रखें कि, घर के मुख्यद्वार के बाहर डोरबेल का स्वीच दरवाजे से बांयी तरफ हो, ताकि जो भी व्यक्ति घर पर आए, वो अपने दांये हाथ से डोरबेल को बजाए।

हमेशा ऐसी डोरबेल लगाएं जिसकी आवाज मन को सकून देने वाली हो। ऐसी डोरबेल बिलकुल भी ना लगाएं जिसकी आवाज कानों को अप्रिय लगे। यह घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story