Windows Vastu Tips: घर की खिड़कियों का इस दिशा और आकार में होना बेहद शुभ, सुख-समृद्धि के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

घर या फ्लैट खरीदने या फिर बनाने के दौरान व्यक्ति को कुछ बातों (Vastu Tips in Hindi) का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Home Vastu Tips) में घर की छोटी से छोटी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है। घर में गलत चीजों को रखने या गलत तरीके से रखने पर व्यक्ति कंगाल हो सकता है। जबकि, शास्त्र में बताए गए वास्तु टिप्स (Vastu Tips) को अपनाकर मालामाल भी हो सकता है। इसमें घर की खिड़कियों (windows vastu tips) से जुड़ी भी कई जानकारियां दी गईं है, जिसके अनुसार खिड़कियों का सही ढंग से होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में खिड़कियों की सही नियम और दिशाओं समेत कई जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं...
इवन नंबर में लगाएं खिड़कियां
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपको अपने घर में कितनी खिड़कियां लगानी चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का वास हो। शास्त्र में बताया गया है कि घर की उन्नति के लिए सम संख्या में खिड़किया लगानी चाहिए। जैसे- 2,4,6,8,10 जैसे इवन नंबर में खिड़कियां लगी होनी चाहिए।
बड़ी खिड़कियां लगाने की ये दिशा है शुभ
अगर आप अपने घर में बड़ी खिड़कियां लगाना चाहते हैं या लगा रखी है तो सही दिशा का खास ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार बड़ी खि़ड़कियों को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिविटी आती है।
दो पल्ले की खिड़कियां हैं शुभ
घर में दो पल्ले वाली खिड़कियों को लगाना वास्तु शास्त्र में शुभ बताया गया है। ये पल्ले अंदर की ओर खुलने वाले हो तो और शुभ माने जाते हैं। शास्त्र में इस तरह की खिड़की का होने का अर्थ ऊर्जा प्रवाह बाहर से अंदर की ओर करना है।
छोटी खिड़कियों का इस दिशा में होना शुभ
वास्तु शास्त्र में छोटी खिड़कियों को पश्चिम या दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है। यहां बड़ी खिड़कियों को नहीं लगाना चाहिए। घर में कई तरह से नेगेटिविटी का वास हो सकता है।
इस दिशा खिड़की लगाना अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण या पश्चिम दिश में खिड़कियं नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। कमाई किया गया सारा धन केवल दवाईयों के खर्चों में लग सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS