Vastu Shastra : आटा गूंथनें से पहले उसमें डाल दें ये चीज, बन जाएंगे धनवान

Vastu Shastra : हर किसी व्यक्ति को वास्तु टिप्स की चाहत होती है, जिससे उसकी जिंदगी में अपार धन-दौलत हो और इसके लिए वह हर उपाय करने का मौका नहीं छोड़ता। पर क्या आपको पता है कि, ऐसा ही एक उपाय आपके किचन में भी मौजूद है। वहीं हमारी किचन में आटे का ही एक ऐसा उपाय है जिसे अगर आप करते हैं तो उसके परिणाम देखकर आप चौक जाएंगे। अगर आप भी आटा गूंथने के दौरान उसमें कुछ चीज मिलाएंगे तो आपके जीवन में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं धनवान बनने के क्या हैं उपाय।
गेंहू के दाने को कनक अर्थात सोना भी कहा जाता है। इसमें कई दैवीय गुण होते हैं। वहीं अगर एक विशेष चीज इसमें मिला दी जाए तो आपके घर में बनने वाली रोटी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस आटे की रोटी बनते ही इससे उड़ने वाली खुशबू सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है और मां लक्ष्मी जी का आपके घर में आगमन शुरू होने लगता है।
हमारे हिन्दू धर्म में दिन में सुबह-शाम रोटी तो बनती ही हैं और इसके लिए घरों में आटा भी गूंथा जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि, आटा गूंथने के बाद जब हम उसका गोला बनाकर रख देते हैं तो ये पिंड कहलाता है। पिंड अर्थात पितृों को अर्पित किया जाने वाला आहार। इसीलिए आटा गूंथने के बाद उसमें अंगुलियों के निशान जरुर बना दें।
रोटी तो आपके घर में रोज ही बनती हैं। इसीलिए आटा गूंथने से पहले अगर आप इसमें एक चम्मच दूध मिला देते हैं तो यह आटा आपके लिए लकी साबित हो सकता है। आप चाहें तो इसके लिए पानी की जगह पूरी तरह से दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से हमेशा ही आपके पति की जेब पैसों से भरी रहेगी। आपके बिजनेस में बरकत आएगी।
परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। इस तरह की रोटी बनाने से उसमें से अच्छी सी खुशबू आएगी और यहीं खुशबू मां लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है। इसीलिए जब भी आप आटा गूंथें तो उसमें थोड़ी सी मात्रा में दूध अवश्य डालें। ऐसा करना आपके जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देगा और साथ ही सकारात्मक वातावरण का निर्माण करके आपको करोड़पति भी बना सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS