इन 4 चीजों का घर के अंदर ही नहीं आसपास भी होना है घातक, झेलनी पड़ सकती हैं पैसों समेत कई समस्याएं!

लाख कोशिश और अधिक मेहनत के बाद भी अगर सफलता हाथ न लगे या फिर घर में पैसों की तंगी बनी रहे। इसके अलावा घर का कोई न कोई सदस्या बीमार रहे या फिर उस पर मुसीबतें आती रहे हैं तो इसके पीछे का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में वर्णन किया गया है। जिसमें वास्तुओं से संबंधित जानकारियां हैं। किन चीजों को घर में रखना शुभ होता और किन चीजों को घर में रखना अशुभ होता है, इसके बारे में बताया जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की वस्तुएं या घर के पास रखी चीजें भी कई बार व्यक्ति के कंगाली का कारण बन सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन चीजों के बारे में आप पहले ही जानकारी रखें, जिससे बाद में आपको किसी तरह की समस्या न हो और आप हर तरह की कष्टों से दूर रह सकें। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर के अंदर या आसपास होना आपको बड़ी समस्या में डाल सकता है। जिनके कारण आपको आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ सकता है। आइए उन 4 चीजों के बारे में बताते हैं...
ये चीजें हैं आर्थिक संकट का कारण
घर का मैन गेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मैन गेट कभी भी सड़क से नीचे न हो। ये हमेशा सड़क से ऊंचा ही होना चाहिए। अक्सर लोग अपने घरों के गेट सड़क से नीचे की ओर रखते हैं। मान्यता है कि इससे जिंदगी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
घर में रखे पत्थर
ज्यादातर लोग अपने घर की सजावट के लिए पत्थर का भी इस्तेमाल करते हैं। यहां तक की मार्केट में भी इंटीरियर और साज-सजावट के लिए काफी आकर्षित पत्थर मिलते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में घर में पत्थर को रखना मना किया गया है। इसके अनुसार घर पर रखें पत्थर व्यक्ति की तरक्की में रुकावट बन सकते हैं।
पेड़ की छाया
घर के आसपास पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पेड़ की छाया का घर पर पड़ना वास्तुदोष का कारण बताया गया है। साथ ही इससे आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप घर के पास पेड़ लगाना भी चाहते हैं तो ऊंची लंबाई वाले लगाएं। जिससे आपके घर पर पेड़ की छाया न पड़े और न ही ताजा हवा और धूप का आना रुके।
कांटेदार पेड़-पौधे
वास्तुशास्त्र में घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों कांटेदार पेड़-पौधों को रखना मना किया गया है। इनका घर में होना अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे आर्थिक समस्याएं और घर में कलेश का माहौल बना रहता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS