Vastu Shastra: सुबह उठकर अगर देखते हैं आप ये चीज तो बिगड़ जाएगा बनता हुआ काम

Vastu Shastra: कहते हैं कि, अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता है, परन्तु रोज ऐसा हो ही नहीं सकता है। किसी ना किसी कारण से लोगों का पूरा दिन ही खराब जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है कि, जिनको सुबह उठकर देखते ही आपका पूरा दिन अशुभ हो सकता है या फिर आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। अगर आप अपनी सुबह को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो सुबह उठते ही कुछ चीजों को बिलकुल भी ना देखें। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें, जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए।
- सुबह उठकर जानवरों की आक्रामक तस्वीरों को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से पूरा दिन बेकार चला जाता है और बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं।
- सुबह उठने के बाद कभी भी भूल से भी बंद घड़ी की तरफ नहीं देखना चाहिए। क्योंकि यह बुरे समय की प्रतीक मानी जाती है।
- सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की परछाई बिलकुल नहीं देखनी चाहिए। नहीं तो आपको परेशानी का सामना पूरे दिन करना पड़ सकता है।
- सुबह के समय कभी झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। अगर आप इन चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रुठकर जा सकती हैं।
- सुबह के समय किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए नहीं देखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
- सुबह के समय कभी आईना नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, सुबह के समय आईना देखने से आपके जीवन में दिक्कतें आ जाती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS