Vastu Shastra: घर में इन पौधों को लगाने से हो जाता है ये काम, नहीं जानते हैं तो जान लें, वरना…

Vastu Shastra:  घर में इन पौधों को लगाने से हो जाता है ये काम, नहीं जानते हैं तो जान लें, वरना…
X
Vastu Shastra: हिन्दू धर्म में वृक्ष और पौधों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। पेड़-पौधे वातावरण को बेहतर बनाते हैं। कुछ वृक्षों में भगवान का वास भी बताया गया है। यही कारण है कि, कुछ वृक्षों और पौधों की हिन्दू धर्म में पूजा भी की जाती है।

Vastu Shastra: हिन्दू धर्म में वृक्ष और पौधों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। पेड़-पौधे वातावरण को बेहतर बनाते हैं। कुछ वृक्षों में भगवान का वास भी बताया गया है। यही कारण है कि, कुछ वृक्षों और पौधों की हिन्दू धर्म में पूजा भी की जाती है। हिन्दू धर्म में पीपल, बरगद और केले के वृक्ष को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। धार्मिक कार्यों में इन वृक्षों का प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि, भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि, मैं वृक्षों में पीपल हूं।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: आटे के इन उपायों से परेशानियां होती हैं दूर, नवग्रह की कृपा पाने के लिए करें बस ये काम

घर में अगर पूर्व दिशा में पीपल, पश्चिम में बरगद, उत्तर दिशा में गुड़हल और दक्षिण दिशा में पाकड़ लगाया जाये तो शुभ होता है। इन वृक्षों को इतनी दूर लगाना चाहिए कि, दिन के दूसरे प्रहर, इनकी छाया घर पर ना गिरे। दूसरे प्रहर का अभिप्राय प्रात: 09 बजे के बाद से है।

घर में दूध, फल और कांटेदार वृक्ष लगाने चाहिए। दूध वाले वृक्ष से धनहानि, फल वाले वृक्ष से संतति क्षय तथा कांटेदार वृक्ष से शत्रु भय होता है। यानि शत्रु से डर बना रहता है और अज्ञात भय जैसी स्थिति बनी रहती है। इसीलिए कांटेदार वृक्ष घर के भीतर नहीं लगाने चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में तुलसी, अशोक, चंदन, चमेली, गुलाब और केले का पेड़ लगाना भी शुभ फल प्रदान करता है। शास्त्रों में केले के वृक्ष को शुभ कहा गया है। केले के वृक्ष की पूजा करने से घर में शांति और सुख की अनुभूति होती है और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story