Vastu Shastra: सोते टाइम रखें इस एक बात का ध्यान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और सुख-समृद्धि के संग खूब बढ़ेगा मान-सम्मान

Vastu Shastra: सोते टाइम रखें इस एक बात का ध्यान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और सुख-समृद्धि के संग खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
X
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर में बरकत लाने, बच्चों पर काबू पाने, आयु और आय बढ़ाने आदि के बारे में कई उपाय बताये गए हैं। वहीं वास्तु में कुछ चीजों को लेकर आगाह भी किया गया है। इन्हीं चीजों में से एक हैं हमारे सोने की दिशा अर्थात सोते समय आपका सिर किस दिशा में है, इसका असर आपके जीवन में धन के आगमन, आपके मान-सम्मान, सेहत, रिश्ते आदि सब चीजों पर पड़ता है।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर में बरकत लाने, बच्चों पर काबू पाने, आयु और आय बढ़ाने आदि के बारे में कई उपाय बताये गए हैं। वहीं वास्तु में कुछ चीजों को लेकर आगाह भी किया गया है। इन्हीं चीजों में से एक हैं हमारे सोने की दिशा अर्थात सोते समय आपका सिर किस दिशा में है, इसका असर आपके जीवन में धन के आगमन, आपके मान-सम्मान, सेहत, रिश्ते आदि सब चीजों पर पड़ता है। लिहाजा अपने सोने की दिशा को लेकर बहुत सजग रहना जरुरी होता है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, किस दिशा में सिर रखकर सोने से आपके साथ उसका क्या प्रभाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इन लड़कियों से शादी होते ही पति को तेजी से मिलने लगती है तरक्की, जानें इनकी ये खास वजह

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके ना सोंएं। ऐसा करके चुंबकीय प्रभाव अवरूद्ध होकर बिगड़ जाता है। इससे नींद अच्छे से नहीं आती है और आपको मानसिक बीमारी घेर लेती हैं।

दक्षिण दिशा की ओर सिर करके और उत्तर दिशा की ओर पांव करके सोना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसकी आयु बढ़ती है। उस व्यक्ति को अपने जीवन में खूब रुपया-पैसा मिलता है। सुख-सम्मान में वृद्धि होती है।

वहीं पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति की याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। उसका स्वास्थ्य बेहतर होता है। विद्यार्थियों को और ऐसे लोग जो आध्यात्म की ओर हैं, उन्हें पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए।

पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना भी ठीक माना जाता है। यह दिशा जल की दिशा होती है। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलती है। उसका सम्मान बढ़ता है और उसके जीवन में समृद्धि आती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story