Vastu Tips for Turtle Ring: कछुए की अंगूठी धारण करना बेहद शुभ, इन राशियों को मिलता है लाभ

Vastu Tips for Turtle Ring: कछुए की अंगूठी धारण करना बेहद शुभ, इन राशियों को मिलता है लाभ
X
Vastu Tips for Turtle Ring: हिंदू धर्म में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। ऐसी मान्यता है कि कछुए की अंगूठी पहनने से जातक को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तो आइये जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र से किन राशियों के लिए कछुए की अंगूठी धारण् शुभ होता है।

Vastu Tips for Turtle Ring: हिंदू धर्म में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। लोग अपने घरों में कछुए की मूर्ति रखते हैं, ताकी घर में शुभ स्थिति बनी रहे। बहुत से लोग कछुए की अंगूठी भी पहनते हैं। ऐसी मान्यता है कि कछुए की अंगूठी पहनने से जातक को कई तरह के लाभ मिलते हैं। तो आइये जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र से किन राशियों के लिए कछुए की अंगूठी धारण करना शुभ होता है।

जानें कछुए की अंगूठी के क्या हैं लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक कछुए की अंगूठी धारण करता है, उसके जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है। कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी धन को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसी मान्यता है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में अच्छा समय शुरू होने लगता है। माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसने लगती है।

ये भी पढ़ें- Ratna Shastra: प्रमोशन और सरकारी नौकरी के लिए धारण करें ये चमत्कारी रत्न, जल्द मिलेगी सफलता

कैसे धारण करें अंगूठी

शास्त्रों के अनुसार, चांदी से बनी कछुए की अंगूठी को धारण करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो जातक कछुए की अंगूठी चांदी में धारण करता है, उस व्यक्ति को अच्छा परिणाम मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुए की अंगूठी दाएं हाथ की तर्जनी उंगली यानी की बीच वाली उंगली में धारण करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, अगर कोई जातक कछुए की अंगूठी बाएं हाथ में पहनता है, तो उसे कई सारे नुकसान झेलना पड़ सकता है। कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी शुक्रवार को धारण करना बहुत ही शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Ratna Shastra: जानें गोमेद रत्न धारण करने के लाभ और नियम

कछुए की अंगूठी धारण किन राशियों के लिए है फायदेमंद

शास्त्रों के अनुसार, कछुए की अंगूठी कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वाले जातकों को धारण करने से विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे अन्य राशि के जातक भी इसे धारण कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जाएं बनी रहती है। इसके साथ ही घर में धन का आगमन भी होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story