Vastu Shastra : पर्स में ऐसी क्या चीज रखें जिससे कभी ना हो आपके पास धन की कमी, जानें...

Vastu Shastra :पैसों को संभालकर रखने के लिए लोग पर्स का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि साथ में पैसे रखने के लिए ये एक सुरक्षित वस्तु होती है, जिसमें रूपयों के फड़ने-कटने या मुड़ने का डर नहीं रहता है और वहीं वास्तु शास्त्र की मानें तो पर्स में कुछ खास चीजों को सहेज कर रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को रखने से धन का अभाव नहीं रहता है, हर सूरत में आपके पास पर्याप्त धन का आगमन बना रहता है और खर्च भी नियंत्रित रहता है।
जबकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पर्स में बिलकुल भी नहीं रखना चाहिए। अपने पर्स को हमेशा सोने या पीतल का एक वर्ग रखें। वास्तु के अनुसार इसे गंगाजल से धोकर गुरुवार के दिन पर्स में रखना चाहिए। साथ ही इस वर्ग को हर महीने शुद्ध करते रहें। ऐसा करने से आपके पास स्थायी रूप से धन बना रहता है।
अपने पर्स में अपनी राशि के अनुसार, वस्तुएं जरुर रखें। यानि जो भी आपकी राशि से संबंधित हैं, उनका इसमें छोटा सा प्रतीक रख लें। वहीं आप राशि से संबंधित रंग की कोई वस्तु भी अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे सरलता से धन की प्राप्ति होती रहती है।
अपने पर्स में आप कोड़ी या गोमती चक्र भी रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि, पर्स में कौड़ी या गोमती चक्र रखने पर आपके ऊपर मां महालक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है आपके पास धन की कोई कमी नहीं होती है।
पर्स में कभी भी बहुत ज्यादा कागज ना रखें। बहुत ज्यादा कागज रखने से धन अधिक खर्च होता है। साथ में पर्स के चोरी होने का भी डर रहता है।
वहीं अपने पर्स में कभी भी अपने खर्चों की लिस्ट या कोई अन्य सूची नहीं रखनी चाहिए।
पर्स में भूलकर भी अपने गुरू या देवी देवताओं के चित्र ना रखें। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। आप पर्स में अपने परिवार के लोगों के फोटो आदि रख सकते हैं।
वहीं आप चाहें तो पर्स में ओम या स्वास्तिक का प्रतीक भी रख सकते हैं। परन्तु ध्यान रखें कि, पर्स में जो भी वस्तुएं आप रख रहें हैं, वो कटी-फटी स्थिति में ना हों। पर्स में कभी भी रूपयों को ठूस कर ना रखें और हमेशा सिक्कों को नोट से अलग ही रखें। अगर आप पैसों को सही प्रकार से रखेंगे तो धन का खर्च नियंत्रित रहेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS