Vastu Shastra, रात्रि में भूल से भी ना करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें रात को नहीं करना चाहिए। क्योंकि वो काम हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। वहीं रात के समय कपड़े धोना और सूखाना अकसर लोग ऐसा करते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि, उनके द्वारा की गई इस गलती से वह कभी भी सुखी जीवन नहीं जी पाते और उन्हें इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
जब रात में कपड़े साफ करते हैं तो नाकारात्मक ऊर्जा कपड़ों में प्रविष्ट कर जाती है और उनको जब हम लोग सुबह में पहनते हैं तो उस ऊर्जा का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जोकि हमारे लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
ऐसा माना जाता है कि, सूर्यास्त के बाद खुले आसमान में कपड़े फैलाने से कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ये कहा जाता है कि, जब धूप में कपड़े सुखाते हैं तो कपड़ों से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और उन कपड़ों के अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है।
जब कपड़े धूप में सुखाए जाते हैं तो कपड़ों में मौजूद कीटाणु, हानिकारक कीटाणु धूप और गर्मी से समाप्त हो जाते हैं।
वहीं रात्रि के दौरान कपड़े धीरे-धीरे सूखते हैं और हानिकारक कीटाणु नहीं मर पाते हैं और हम लोग जब उन कपड़ों को पहनते हैं तो वहीं कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और कई भयानक बीमारियों को जन्म देते हैं।
धुले हुए अंदरुनी कपड़ों को कभी भी रात में घर के बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।
कोशिश करें कि, रात के समय कभी भी कपड़े ना धोएं। अगर आपने रात्रि में कपड़ों को साफ किया है तो उनको घर के बाहर ना सुखाएं। बल्कि आप घर के अंदर ही सुखा लें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS