Vastu Tips: सावधान! भूलकर भी न रखें अपने पर्स में ये 4 चीजें, वरना बाद में होगा पछतावा...

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) में कई चीजों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इसमें बताए गई जानकारियों (Vastu Shastra Tips) का पालन करता है उसे अपने जीवन में कभी किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो सकती है। इसके अलावा जो लोग इसमें बताई बातों के विपरीत का काम करते हैं यानि जिन चीजों की मनाही होती है वो कार्य करते हैं तो उन्हें सेहत, धन से लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में पर्स में रखने वाली चीजों से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। इसके मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप अपने पर्स में रखते हैं तो आपको पैसों से संबंधित (vastu for Wallet) समस्याओं से का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स (vastu for purse) में रखना मना किया गया है। आइए आपको उन 4 चीजों के बारे में बताते हैं...
- कुछ लोग अपने पर्स में चाबी रखते हैं, जोकि वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इस शास्त्र के अनुसार अपने पर्स में चाबी या चाबियों का गुच्छा नहीं रखना चाहिए। इसे रखने पर व्यक्ति को धन संबंधित कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पर्स में मृतक की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसे शास्त्र में अशुभ माना गया है। कहा जाता कि इससे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है। साथ ही आर्थिक तंगी हो सकती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने पर्स में पुराने बिल नहीं रखना चाहिए। अक्सर लोग अपने पर्स में बिल्स संभालकर रख देते हैं। हालांकि, इस तरह की आदत को वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इससे धन हानि होने के अलावा मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में फटी फोटो, फटी तस्वीर, खराब कागज आदि चीजों को भी रखना मना किया गया है। कहते है कि जिस तरह की चीजें हम अपने पर्स में रखते हैं हमारा जीवन भी वैसा होने लगता है। अगर आप अपने पर्स में फटी चीजें रखेंगे तो लाइफ में सब बुरा ही देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS