Vastu Tips: शुक्रवार के दिन जरुर करें बंद ताले का ये टोटका, आपकी किस्मत खुल जाएगी

Vastu Tips: कई बार ऐसा भी होता है कि, सबकुछ रहते हुए भी हम लोग सुखी नहीं रह पाते हैं। हमारे पास धन तो रहता है, लेकिन हम लोग उसका भोग नहीं कर पाते हैं। रिश्ते तो हैं पर उनका हमें सम्मान नहीं मिलता है, अपनापन नहीं मिल पाता है। तमाम तरह की परेशानियां हमारे जीवन में आती रहती हैं। हम मनुष्यों को इन सभी चीजों से गुजरना ही पड़ता है। चाहें वो गरीब हो या अमीर लोग हो। परेशानियां हर किसी व्यक्ति के साथ हैं। वहीं हम लोग कुछ उपाय करके इन परेशानियों को कम कर सकते हैं। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं और आपका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है तो अगर आप कोई टोटका करते हैं तो आपका बिजनेस ठीक से चलने लगता है। वहीं आप अगर आज अर्थात शुक्रवार के दिन कोई टोटका करते हैं तो आपको उसके बहुत लाभ मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले टोटकों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरन बन रहे ये शुभ योग, जानें इसके ये विशेष उपाय
शुक्रवार के दिन आप एक स्टील का ताला लाना है और उस तोले को ना तो आप खोलें और ना ही दुकानदार को खोलने दें। बस आप बंद ताला ही खरीद लें। तथा घर लें आएं और उसे अपने सिराहने या रात में आप जहां भी सोते हैं उस पलंग आदि पर सिराहने की तरफ रख लें और सुबह में आप बिना स्नान किए पीपल के पेड़ की जड़ में ताले को रख दें और हाथ जोड़कर बोलें कि, हम अपनी बंद किस्मत को आपको सौंपकर जा रहे हैं। इसके पश्चात आप बिना मुड़े और बिना पीछे देखे अपने घर चले आएं।
इसके बाद जो भी व्यक्ति वह ताला ले जाएगा और उस ताले को खोलेगा तो आपकी किस्मत का ताला उसी के साथ में खुल जाएगा।
वहीं इस उपाय को आप शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से शुरू करें और लगातार तीन शुक्रवार तक करें। तथा साथ ही हर शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी नियमपूर्वक करें। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी और मां लक्ष्मी जी आपके ऊपर मेहरबान हो जाएंगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS