Vastu Tips In Hindi: जानें 6 वृक्षों के बारे में, जिन्हें घर के आस पास नहीं लगाना चाहिए, होता है बड़ा नुकसान

Vastu Tips In Hindi: जानें 6 वृक्षों के बारे में, जिन्हें घर के आस पास नहीं लगाना चाहिए, होता है बड़ा नुकसान
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वृक्षों के बारे जानेंगे। जिनको हमारे घरों के आस-पास होना अशुभ माना जाता है। इन पेड़ों को घर के आस पास कभी नहीं लगाना चाहिए।

हम सभी कहते हैं कि वृक्ष हमारे वातावरण को शुद्ध करने लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वृक्षों को हमारे घरों के आस-पास नहीं होना चाहिए। ये पेड़ अशुभ होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन पेड़ों के होने से घर में कुछ न कुछ ऐसे कार्य होते हैं। जिनकों नहीं होना चाहिए।

तो आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन से पेड़ हैं, जिन्हें घर के पास नहीं लगाना चाहिए...

1. पीपल का वृक्ष: जहां एक ओर पीपल के वृक्ष को पूजनीय माना जाता है। वहीं इसे वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के आस पास कभी नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है । वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि जिस घर के ऊपर पीपल का वृक्ष हो उस घर की वृद्धि रुक जाती है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण हैं।

2. कटहल का वृक्ष: कटहल के वृक्ष को लेकर वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि यह पेड़ घर के आस-पास भी हो तो अशुभ माना जाता है। क्योकि इससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।

3. बेर का वृक्ष: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस पेड़ को घर के समीप होना बहुत ही अशुभ माना गया है। क्योकि इस वृक्ष में कांटे होते हैं। यदि आपके घर के समीप बेर का पेड़ है तो इससे नकारात्मक शक्ति उत्पन्न होती हैं और घर में नकारात्मक माहौल रहता है।

4. खजूर का वृक्ष: इसको भी घर पर लगाना अशुभ माना गया है। यदि आप इसकी खूबसूरती देख कर लगाना चाहते है तो ऐसी गलती न करें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यह घर के समीप होने से आर्थिक तंगी बन सकती है।

5. पाकड़ का वृक्ष: यह वृक्ष छाया के लिए बहुत ही कामयाब है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के समीप नही लगाना चाहिए। ऐसा कहा गया है कि यह वृक्ष अगर घर की दक्षिण दिशा की ओर हो तो इससे आयु कम होती है।

6. गूलर का वृक्ष: वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के समीप होना एक अशुभ संकेत के रूप में बताया गया है । इससे घर में दरिद्रता और वहीं दूसरी तरफ यह घर के उत्तर दिशा की ओर हो तो नेत्र संबंधी रोग घर में होने लगता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story