Vastu Tips: घर में इस तरह से करें भगवान गणेश की स्थापना, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले गणपति का स्मरण जरूर किया जाता है। कहा जाता है कि विघ्न हरता भगवान गणेश का वास जिस घर में होता है, उस घर में कोई भी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही कोई भी समस्या भी नहीं आती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है। घर में देवी-देवताओं को सही स्थान देना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आशीर्वाद की प्राप्ति भी नहीं होती है। कई बार होता है कि पूजा पाठ का विपरीत असर भी देखने को मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में रिद्धि, सिद्धि और शुभ चीज बना रहे तो वास्तु टिप्स को फॉलो करना बहुत ही जरूरी है।
घर के इस कमरे में नहीं रखनी चाहिए भगवान गणेश की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के लिविंग रूम में भूलकर भी गणेश जी की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। गणेश भगवान को आप प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं। इसके बाद आप प्रत्येक दिन पूरे विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करें। इसके साथ ही उनकी आरती भी उतारें। घर के मेन गेट पर गणेश जी की प्रतिमा को लगाने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, ध्यान देने वाली बात ये है कि मुर्ति की स्थापना घर पर इस तरह से करना चाहिए, जो कि गणेश जी की पीठ बाहर की तरफ हो।
ये भी पढ़ें... Mahalakshmi Vrat 2023: इस दिन है महालक्ष्मी व्रत, जानें इसका महत्व
घर में इतनी होनी चाहिए भगवान गणेश की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गणेश भगवान की एक स्थान पर कम से कम दो प्रतिमा होनी चाहिए। इससे ज्यादा रखने की गलती न करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS