Vastu Tips: बाथरूम में लाल रंग की बाल्टी रखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो लोगों के घर में रखी चीजें उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। घर में वस्तुओं की दिशा के साथ ही उन्हें रखने का तरीका और उनके रंग से भी व्यक्ति के जीवन पर काफी कुछ असर पड़ता है। कुछ चीजों का रंग लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है। बेडरूम, किचन के साथ ही बालकनी समेत बाथरूम में भी वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके साथ ही बाथरूम में सही रंग की चीजें न रखने से घर-परिवार में नेगेटिविटी का माहौल रहता है। इसके अलावा, लोगों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बाथरूम में किस रंग की बाल्टी रखना शुभ माना गया है। आइये इस रंग के बारे में जानते हैं।
बाथरूम में नहीं रखनी चाहिए गहरे रंग की चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम की दिशा के साथ ही दीवारों का रंग और उसमें रखी बाल्टी का रंग भी लोगों के जीवन पर गहरी प्रभाव डालता है। व्यक्ति को बाथरूम की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करना बहुत ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि गहरे रंग का इस्तेमाल करना अच्छा अच्छा नहीं होता है। इसके साथ ही गहरे कलर की बाल्टी या फिर मग बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें... इस तरह की महिलाओं से रहना चाहिए सावधान, नहीं तो घर से छिन जाएगी खुशियां
बाथरूम में लाल रंग की बाल्टी रखना अशुभ
वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम में लाल रंग की बाल्टी रखने से वास्तु दोष लग सकता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लाल रंग को अग्नि का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसे बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS