Vastu Tips: मां लक्ष्मी को नहीं पसंद हैं ये तीन बुरी आदतें, नहीं तो हमेशा रहेंगे दुखी

Vastu Tips: मां लक्ष्मी को नहीं पसंद हैं ये तीन बुरी आदतें, नहीं तो हमेशा रहेंगे दुखी
X
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि जो लोग माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से नहीं करते हैं। उनके घर में धन का अभाव रहता है।

आज के समय में हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार को सुखी और समृद्ध देखना चाहता है। लेकिन बिना पैसे के उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकती। हर व्यक्ति इतना पैसा कमाना चाहता है। जिससे वह अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की सभी जरूरतों को पूरा कर सके। लेकिन धन की कमी के कारण व्यक्ति कई सुख-सुविधाओं का आनंद नहीं उठा पाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि मेहनत करने के बाद भी हमें अपनी मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता है। लेकिन इसके पीछे की वजह कोई नहीं सोचता। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि जो लोग माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से नहीं करते हैं। उनके घर में धन का अभाव रहता है। तो ऐसा क्या करें कि जिससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को ये तीन बुरी आदतें बिलकुल भी पसंद नहीं है।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदे कपड़े पहनने वालों पर देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आप हमेशा साफ कपड़े पहनें। इससे आपको भविष्य में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। जय मां लक्ष्मी

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ज्यादा सोने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन इसके साथ ही वास्तु शास्त्र का मानना है कि जो व्यक्ति सुबह देर से उठता है और रात में देर से सोता है। इससे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। जितनी जल्दी हो सके अपनी इस आदत को बदल लें। नहीं तो आपको भी अपने घर में हमेशा धन की कमी महसूस होगी। जय मां लक्ष्मी

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों को अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। ऐसे में वह अक्सर दूसरों को गालियां देते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते कि ऐसी छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने और अपशब्दों का प्रयोग करने से मां लक्ष्मी उस व्यक्ति से हमेशा के लिए नाराज हो जाती हैं। हमेशा अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें। किसी को अपशब्द नहीं बोलें। जय मां लक्ष्मी...

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story